-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Jal Jeevan Mission Success 999 Villages Har Ghar Jal
केंद्र सरकार की सौगात: यवतमाल के 999 गांव बने ‘हर घर जल’, 82% परिवारों की प्यास बुझी
- Written By: प्रिया जैस
Jal Jeevan Mission Yavatmal: यवतमाल जिले में जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता। 4,28,004 घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा। पुसद और उमरखेड में सर्वाधिक काम।

हर घर जल योजना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Har Ghar Jal Scheme: यवतमाल ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की पानी के लिए होने वाली कठिनाइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ के तहत यवतमाल जिले में बड़ी सफलता मिली है। जिले के 4 लाख 28 हजार 004 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से पानी पहुंच चुका है। इसके साथ ही जिले के 999 गांव ‘हर घर जल’ घोषित हो चुके हैं और कुल 81.85 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है।
पहले ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था। इसका नकारात्मक असर उनके स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में ‘जल जीवन मिशन’ की शुरुआत की। आज यह योजना ग्रामीण विकास की मजबूत नींव साबित हो रही है। यवतमाल जिले में वाड़ी-बस्तियों सहित कुल 1,789 गांव हैं।
82 प्रतिशत घरों तक पहुंचा पानी
प्रशासन ने जिले में 5 लाख 22 हजार 844 घरों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। अब तक 4 लाख 28 हजार 004 घरों में नल कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 999 गांवों में कार्य पूर्ण, 775 गांवों में कार्य प्रगति पर है, जबकि 15 गांवों में कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। कुल मिलाकर जिले के लगभग 82 प्रतिशत घरों तक पानी पहुंच चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में छात्रावास घोटाला: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फर्जी छात्र संख्या और बिना टेंडर खरीद का बड़ा खेल
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
यवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
मुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
– 81.85 प्रश का लक्ष्य हुआ पूरा
– 4.28 लाख परिवारों को मिले कनेक्शन
ग्रामसभाओं की मंजूरी का इंतजार
जिला परिषद और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से ये कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। हालांकि, योजना पूर्ण होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामसभा में औपचारिक मंजूरी देना आवश्यक होता है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में अभी तक यह मंजूरी नहीं मिलने के कारण कुछ तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में पूर्ण क्षमता से जलापूर्ति शुरू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
यह भी पढ़ें – डॉक्टरों में बढ़ रही नशे की लत! फेमा की जांच में बड़ा खुलासा, NEET-PG स्टूडेंट्स पर भी दिखा असर
तहसील-वार नल कनेक्शन की स्थिति
| तहसील | कुल घर | नल कनेक्शन |
|---|---|---|
| यवतमाल | 35,637 | 31,363 |
| कलंब | 23,380 | 19,891 |
| रालेगांव | 24,244 | 19,465 |
| बाबुलगांव | 20,574 | 19,076 |
| मारेगांव | 18,217 | 14,844 |
| वणी | 33,874 | 28,712 |
| झरी | 20,190 | 14,455 |
| केलापुर | 32,047 | 24,628 |
| घाटंजी | 30,943 | 25,569 |
| आर्णी | 35,550 | 30,276 |
| महागांव | 43,324 | 33,838 |
| उमरखेड | 45,525 | 37,455 |
| पुसद | 61,547 | 48,894 |
| दारव्हा | 41,370 | 32,352 |
| दिग्रस | 32,626 | 27,665 |
| नेर | 24,836 | 19,521 |
‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से यवतमाल जिले का जल संकट काफी हद तक हल होने की दिशा में है। शेष गांवों में चल रहे कार्य पूरे होते ही जिले को ‘हर घर जल’ के लक्ष्य के और भी करीब पहुंचने की उम्मीद है।
Yavatmal jal jeevan mission success 999 villages har ghar jal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट
Jul 23, 2026 | 11:24 AMगोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
Jul 23, 2026 | 11:23 AMसंभाजीनगर राजमार्ग पर पसरा मातम: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल!
Jul 23, 2026 | 11:14 AMमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी ने मारी बाजी, सेमीकंडक्टर निवेश से नोएडा बना नया इलेक्ट्रॉनिक्स हब
Jul 23, 2026 | 11:12 AMरीवा में ड्यूटी के दौरान नशे में पुलिसकर्मी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को बताया गुंडा, वायरल हो रहा वीडियो
Jul 23, 2026 | 11:11 AMचंद्रपुर मनपा कांग्रेस गुटनेता विवाद खत्म: अडूर की नियुक्ति रद्द, अड़बाले बने नए ग्रुप लीडर
Jul 23, 2026 | 11:10 AMयवतमाल में छात्रावास घोटाला: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फर्जी छात्र संख्या और बिना टेंडर खरीद का बड़ा खेल
Jul 23, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM













