असम में समोसा खाने के बाद फिनिश यूट्यूबर को मिला जवाब- “हर जगह है डस्टबिन”, वीडियो वायरल

Civic Sense India : असम में समोसा खाने के बाद जब एक फिनिश यूट्यूबर ने कूड़ादान के बारे में पूछा, तो दुकानदार के जवाब “हर जगह डस्टबिन है” ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
Vendor’s “everywhere is a dustbin” remark in Assam sparks online debate.
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट।(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Finnish YouTuber Dustbin Comment : असम में एक छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। फिनलैंड के ट्रैवल यूट्यूबर Paduh Aki, जो इन दिनों भारत घूम रहे हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह एक स्थानीय दुकान पर समोसा खाते नजर आते हैं।

समोसा खत्म करने के बाद उन्होंने दुकानदार से पूछा कि रैपर कहां फेंकें। इस पर दुकानदार ने सहज अंदाज में जवाब दिया, “हर जगह डस्टबिन है।” यह जवाब सुनकर कई लोग हैरान रह गए और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

साफ-सफाई केवल सरकार की नहीं, सबकी जिम्मेदारी

वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर और फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। कई यूजर्स ने इसे नागरिक जिम्मेदारी की कमी से जोड़ते हुए निराशा जताई। लोगों का कहना था कि साफ-सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि हर नागरिक की भी होती है।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, तब तक हालात में सुधार मुश्किल है। “Everywhere is a dustbin” जैसी मानसिकता को कई लोगों ने बड़ी समस्या की जड़ बताया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

हालांकि, वीडियो में दिखता है कि पदुह आकी ने दुकानदार की बात नहीं मानी और पास में मौजूद कूड़ादान में ही रैपर डाला। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सार्वजनिक स्वच्छता पर बात की हो।

इससे पहले भी उन्होंने मेघालय में एक पर्यटक को सड़क पर कचरा फेंकने से रोका था। पदुह अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की संस्कृति, लोगों और अनुभवों को साझा करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका वीडियो स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी पर गंभीर चर्चा का कारण बन गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com