-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Jal Jeevan Mission 9000 Tap Connections Not Updated Majipra
Wardha News: 9,000 कनेक्शन अपडेट नहीं, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
- Written By: प्रिया जैस
Wardha Water Supply: वर्धा के 14 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत 9 हजार नल कनेक्शन अब तक अपडेट नहीं। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने जिला परिषद से 5.20 करोड़ मांगे।

वर्धा न्यूज
Wardha News: शहर से सटे पिपरी (मेघे) सहित 13 गांवों के लिए चलाई जा रही प्रादेशिक जलापूर्ति योजना लड़खड़ाती नजर आ रही है। इस क्षेत्र में जिला परिषद व ग्राम पंचायतों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन देते समय महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजिप्रा) को विश्वास में नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप अधिकांश कनेक्शन अनधिकृत रूप से दिए गए।
इन कनेक्शनों का अपडेट न होने के कारण जलापूर्ति सेवा प्रभावित हो रही है और मजिप्रा पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उपरोक्त 14 गांवों में लगभग 39 हजार नल कनेक्शन बताए गए हैं। इनमें से 22 हजार नल कनेक्शन का ही पंजीयन मजिप्रा के पास है, जबकि आज भी 17 हजार कनेक्शन का पंजीयन शेष है।
जल जीवन मिशन
वहीं जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में लगभग 12 हजार नए नल कनेक्शन दिए गए थे, जिनमें से केवल 3 हजार कनेक्शन ही अपडेट हो पाए हैं। शेष करीब 9 हजार नल कनेक्शन अब भी अपडेट नहीं हुए हैं। अतिरिक्त कनेक्शनों के कारण बढ़े जल उपयोग को देखते हुए मजिप्रा ने जिला परिषद प्रशासन से 5 करोड़ 20 लाख रुपये की दायित्व राशि की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
आर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ
आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
वर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक; 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई; वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
इस संबंध में मजिप्रा द्वारा जिला परिषद को पत्र भी जारी किया गया है, लेकिन अब तक उक्त राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसके चलते मजिप्रा की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। शहर से सटे पिपरी (मेघे) सहित 13 गांवों के लिए यह प्रादेशिक जलापूर्ति योजना कार्यान्वित है, जिसका संपूर्ण नियंत्रण मजिप्रा के पास है। प्रारंभ में इस योजना में 10 गांव शामिल थे, बाद में वर्ष 2017 में इसमें चार गांव जोड़े गए। नल कनेक्शन बढ़ने से पानी की मांग में भी भारी वृद्धि हुई। वर्ष 2020 में योजना की जलशुद्धीकरण क्षमता संकट में आ गई।
जलापूर्ति पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया
मूल योजना के अंतर्गत लगभग 20 हजार परिवार लाभार्थी थे, लेकिन जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बड़ी संख्या में अतिरिक्त नल कनेक्शन जोड़ दिए गए। इसके कारण प्रादेशिक जलापूर्ति योजना पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया। मजिप्रा द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद कुछ कनेक्शन अपडेट किए गए, लेकिन आज भी करीब 9 हजार कनेक्शन अनधिकृत बताए जा रहे हैं।
पाइंटर
- 14 गांवों में लगभग 39 हजार नल कनेक्शन
- 22 हजार नल कनेक्शन का हुआ पंजीयन
- 17 हजार कनेक्शन का पंजीयन होना शेष
- 3 हजार ही नल कनेक्शन किये गए अपडेट
- 9 हजार के करिब नल कनेक्शन अपडेट नहीं
यह भी पढ़ें – BMC Chunav: आदित्य ने संभाली शिवसेना UBT की कमान, दिया 25 साल का फाइनेंशियल ब्यौरा, कहा- नोट चोर…
इन कनेक्शनों के अपडेट न होने से पुराने उपभोक्ताओं तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है और कई तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में क्षेत्र में गंभीर जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए मजिप्रा की सूचना पर फिलहाल नए नल कनेक्शन देने पर रोक लगाए जाने की जानकारी है।
जिला परिषद से 5.20 करोड़ की मांग
जल जीवन मिशन के अंतर्गत दिए गए अतिरिक्त नल कनेक्शनों के कारण मजिप्रा पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। नए कनेक्शन अपडेट न होने से बिलों की वसूली भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए मजिप्रा ने जिला परिषद द्वारा दिए गए नए कनेक्शनों की जिम्मेदारी लेने तथा दायित्व राशि प्रदान करने की मांग की है। इस संदर्भ में जिला परिषद प्रशासन से 5 करोड़ 20 लाख रुपये की मांग की गई है, लेकिन अब तक यह राशि मजिप्रा को प्राप्त नहीं हुई है।
– नवभारत लाइव के लिए वर्धा से विशाल कट्टोजवार की रिपोर्ट
Wardha jal jeevan mission 9000 tap connections not updated majipra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
Jul 03, 2026 | 05:29 PMसागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप
Jul 03, 2026 | 05:26 PMअकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
Jul 03, 2026 | 05:23 PMAlpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Jul 03, 2026 | 05:19 PM7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 03, 2026 | 05:18 PMमुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला
Jul 03, 2026 | 05:17 PMउज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत
Jul 03, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














