-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Mahagaon Police Gambling Raid Morath Veni Yavatmal
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal Gambling Den: यवतमाल जिले के महागांव पुलिस ने मोरथ और वेणी गांवों में अवैध ताश जुआ अड्डों पर छापेमारी कर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अवैध जुआ- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Illegal Gambling: यवतमाल जिले के उमरखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोरथ और वेणी गांवों में संचालित अवैध ताश जुआ अड्डों पर महागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नकद राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 71 हजार 910 रुपये का माल जब्त किया गया। पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 5 आरोपी मौके से फरार हो गए।
सोमवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक किशोर मुरकुटे, पुलिस हवलदार केशव चव्हाण, वसीम शेख, राजू शर्मते, नायक पुलिस कांस्टेबल गजानन जाधव तथा पुलिस कांस्टेबल सुनील जाधव और अमोल भगत की टीम ने दोनों गांवों में एक ही दिन छापेमारी की।
यवतमाल पुलिस की सख्त कार्रवाई
मोरथ गांव में बादशाह नाम से चल रहे ताश जुए पर पुलिस ने दबिश दी। यहां विजय अरुण मुरादे, राजू प्रकाश गायकवाड़, अल्ताफ खान अयुब खान पठान, विठ्ठल ज्योतिबा बहादुरे, शेख नन्नू शेख चांद, मारुति सुधाकर रत्नपारखी और नितीन सुभाष तालनकर (सभी निवासी मोरथ) जुआ खेलते हुए पाए गए। उनके कब्जे से 7,610 रुपये नकद तथा 33,700 रुपये मूल्य के पांच मोबाइल फोन सहित कुल 41,310 रुपये का सामान जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
ठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
बॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
ये भी पढ़े: Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
अवैध जुआ अड्डों से लाखों का सामान बरामद
इसके बाद पुलिस ने वणी गांव में भी छापा मारा। यहां गजानन विठ्ठल साकले और शेख सोहेल शेख रऊफ को हिरासत में लिया गया, जबकि पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यहां से 600 रुपये नकद, 55 हजार रुपये मूल्य के तीन मोबाइल फोन तथा 2 लाख 75 हजार रुपये कीमत की छह मोटरसाइकिलें सहित कुल 3 लाख 30 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया।
9 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत महागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे के मार्गदर्शन में बीट जमादार कैलास नेवकर कर रहे हैं।
Mahagaon police gambling raid morath veni yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक सवार को रोककर ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा चालान, जैकेट से झांक रहे नन्हे Puppy ने जीत लिया सबका दिल
Aug 06, 2026 | 08:21 PMNPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 08:10 PMमूसलाधार बारिश में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को युवक ने दिया रेनकोट, दिल जीत रहा वायरल वीडियो
Aug 06, 2026 | 08:10 PMद पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
Aug 06, 2026 | 08:06 PMएयरपोर्ट पर पायलट पत्नी के लिए BMW लेकर पहुंचा पति, सरप्राइज देखकर खुशी से खिल उठा चेहरा; वीडियो वायरल
Aug 06, 2026 | 08:06 PMMonsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
Aug 06, 2026 | 08:01 PMराजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














