द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

The Paradise Teaser Release: नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में नानी का रौद्र अवतार और राघव जुयाल का खतरनाक विलेन लुक चर्चा में है।
Nani Film The Paradise Teaser Release
द पैराडाइज का टीजर रिलीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nani Film The Paradise Teaser: साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। इससे पहले रिलीज हुआ गाना 'आया शेर' सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना चुका है। अब टीजर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

टीजर की शुरुआत एक रॉ और हिंसक माहौल से होती है, जहां स्लम की पृष्ठभूमि में एक अलग दुनिया दिखाई गई है। नानी का किरदार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और दमदार नजर आता है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। उनके और नानी के बीच होने वाली भिड़ंत टीजर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आई है। दोनों कलाकारों का इंटेंस लुक दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है।

विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर ने जीता दिल

करीब दो मिनट के टीजर में हाई-वोल्टेज एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिलता है। श्रीकांत ओडेला ने फिल्म की दुनिया को बेहद भव्य और रियलिस्टिक अंदाज में पेश किया है। टीजर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि भावनाओं और संघर्ष से भरी कहानी भी लेकर आएगी।

आया शेर पहले ही बना चुका है रिकॉर्ड

राघव जुयाल की फिल्म का प्रमोशनल गाना 'आया शेर' पहले ही बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 करोड़ से अधिक व्यूज और 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। हजारों फैंस नानी के सिग्नेचर हुक स्टेप को रीक्रिएट करते हुए रील्स बना रहे हैं।

Nani Film The Paradise Teaser Release
राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

आठ भाषाओं में होगी रिलीज

मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 'द पैराडाइज' 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश समेत आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नानी की जोड़ी इससे पहले 'दसरा' जैसी सफल फिल्म दे चुकी है। ऐसे में 'द पैराडाइज' से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com