Biker Carry Cute Puppy : पटना में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो उसे लगा चालान कटने वाला है। लेकिन पुलिस की नजर उसकी जैकेट में छिपे नन्हे पपी पर थी। दिल छू लेने वाला यह वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Puppy Viral Video : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। आमतौर पर जब ट्रैफिक पुलिस किसी बाइक सवार को रुकने का इशारा करती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में चालान या दस्तावेजों की जांच का ख्याल आता है। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग निकला।
वायरल वीडियो में एक बाइक सवार अपनी जैकेट के अंदर एक नन्हे पपी को लेकर सफर कर रहा था। पपी आराम से जैकेट से बाहर झांक रहा था और सड़क का नजारा देखता दिखाई दे रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया। शुरुआत में युवक को लगा कि शायद उसके कागजात जांचे जाएंगे, लेकिन पुलिस की दिलचस्पी किसी और चीज में थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक के पास आते हैं और उनकी नजर सीधे जैकेट में बैठे पपी पर जाती है। एक पुलिसकर्मी बड़े प्यार से पपी को सहलाता है और मुस्कुराते हुए पूछता है, “अच्छे से हो ना?” यह मासूम सवाल सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठते हैं।
पपी भी पूरी तरह शांत रहता है और पुलिसकर्मी का प्यार आराम से स्वीकार करता है। कुछ पल पहले तक चालान की चिंता कर रहा बाइक सवार भी यह नजारा देखकर हंस पड़ता है। कंटेंट क्रिएटर बॉबरकिड द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है। कई लोगों ने लिखा कि यह पुलिस और आम लोगों के बीच का सबसे प्यारा पल है। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर जैकेट में ऐसा प्यारा पपी हो, तो शायद चालान की जगह प्यार ही मिलेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पुलिसकर्मी बाइक सवार को नहीं, बल्कि उसके “छोटे यात्री” का हालचाल पूछने आए थे।
हालांकि, सड़क सुरक्षा के लिहाज से कई लोगों ने यह भी सलाह दी कि पालतू जानवरों को बाइक पर ले जाते समय उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है।
Patna traffic police stop biker to meet puppy inside jacket viral video