-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Kiren Rijiju Meets Rahul Gandhi Parliament Monsoon Session Deadlock Delimitation Bill
Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
- Written By: अमन मौर्या
Parliament Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने को लेकर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से दोबारा मुलाकात की है। परिसीमन व महिला आरक्षण पर सरकार ने कांग्रेस से सहयोग मांगा।

राहुल गांधी और किरेन रिजिजू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kiren Rijiju Meets Rahul Gandhi: संसद में बने गतिरोध के बीच भाजपा नेता और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिन में लगातार दूसरी बार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच सदन में चल रहे गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सदन में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर समर्थन देने को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सभी सदस्य दलों से मिलकर वो सरकार बात करेंगे।
कांग्रेस ने लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
मीडिया सूत्रों के अनुसार, सरकार के पास सदन में बिल पास कराने के लिए जरूरी संख्या पूरी है, लेकिन सदन में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है इसलिए कांग्रेस को भी सरकार साथ लाना चाहती है। मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही और परिसीमन को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस ने सरकार पर सदन में चर्चा से भागने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।
दो दिनों में लगातार दूसरी मुलाकात
बता दें, दोनों नेताओं के बीच दो दिनों में यह लगातार दूसरी मुलाकात है। एक दिन पहले विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट को भीतर ही फिर से स्थगित कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चैंबर में उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के विदेश दौरों पर 2021 से 2026 तक कितना हुआ खर्च? सरकार ने संसद में दिया पूरा ब्योरा
जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
मुलाकात में रिजिजू ने राहुल गांधी से परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस से सहयोग मांगा था। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।
ये भी पढे़ं- JPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात
राहुल ने रखी ये शर्त
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने सरकार के अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया। किरेन रिजिजू से राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर चर्चा, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी।
Kiren rijiju meets rahul gandhi parliament monsoon session deadlock delimitation bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
Aug 06, 2026 | 08:01 PMराजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:59 PM45 फीट ऊंचे लैंप पोस्ट पर लटककर युवक ने लगाए पुल-अप्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Aug 06, 2026 | 07:58 PMचंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
Aug 06, 2026 | 07:53 PMनिर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Aug 06, 2026 | 07:53 PMअमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
Aug 06, 2026 | 07:51 PMपापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
Aug 06, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














