-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Doctor Strike Called Off Bombay High Court Order Mard President Dr Atharva Shinde Statement
बॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Doctor Strike Called Off: बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद MARD ने रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल वापस ली। MARD अध्यक्ष डॉ. अथर्व शिंदे ने कहा कि सरकार बातचीत से समाधान निकाले।

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म; MARD अध्यक्ष डॉ. अथर्व शिंदे का बयान (सोर्स: IANS)
MARD President Dr. Atharva Shinde Statement: महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट के सख्त रुख और दिए गए निर्देशों का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान किया है। MARD के अध्यक्ष डॉ. अथर्व शिंदे ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों का मकसद कभी भी मरीजों को परेशानी में डालना नहीं था और वे आज भी सरकार के साथ बातचीत के जरिए मिक्सोपैथी और क्रॉस-पैथी के मुद्दे का समाधान निकालने को तैयार हैं।
35 से अधिक सरकारी और म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर थे शामिल
हड़ताल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए MARD के प्रेसिडेंट डॉ. अथर्व शिंदे ने बताया कि हम सेंट्रल MARD और BMC MARD के जरिए हड़ताल पर थे। इस विरोध-प्रदर्शन में महाराष्ट्र के 35 सरकारी मेडिकल कॉलेजों, 4 म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेजों और मुंबई के प्रतिष्ठित जेजे हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल थे। हम पिछले दो दिनों से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे।
डॉ. अथर्व शिंदे ने कहा कि डॉक्टरों का मुख्य उद्देश्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना था। डॉक्टर चाहते हैं कि सरकार यह समझे कि रेजिडेंट डॉक्टर कभी किसी मरीज को तकलीफ में नहीं देखना चाहते। मरीजों की सेहत और उनकी सुरक्षा डॉक्टरों की हमेशा से सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
नियमों के अनुसार काम न हो पाए तो इस्तीफा दो… तुकाराम मुंढे की FDA के 29 कर्मचारियों को सीधी चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने खोला राज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया पूरा सच
क्या बोलती पब्लिक? CJP देशभर में चलाएगी अनोखा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने किया एक्शन प्लान का ऐलान
Mumbai, Maharashtra: MARD President Dr. Atharva Shinde says, “We have held discussions with the government before as well—we have been talking since September 2025, and even until yesterday, we were in talks with the government. However, these discussions have not yielded a… pic.twitter.com/eu6e3pS3lj — IANS (@ians_india) August 6, 2026
हड़लात वापस पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
MARD अध्यक्ष डॉ. अथर्व शिंदे ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्देश के बाद हम अपने हड़ताल को वापस ले रहे हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन का तरीका क्या होगा? यह अदालत के लिखित निर्देश के बाद बताया जाएगा।
मिक्सोपैथी और क्रॉस-पैथी के खिलाफ था विरोध
डॉ. शिंदे ने हड़ताल के मुख्य कारण को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉक्टर मिक्सोपैथी और क्रॉस-पैथी का लगातार विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।
उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि मरीजों की सेहत को कोई नुकसान पहुंचे। इसीलिए हम मिक्सोपैथी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। हालांकि, अब हाई कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए हमने हड़ताल खत्म कर दी है। हम मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील करते हैं कि वे हमें बातचीत की मेज पर बुलाएं और इस मामले में कोई बीच का रास्ता निकालें।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए
सितंबर 2025 से चल रही है बातचीत, समाधान की उम्मीद
MARD अध्यक्ष डॉ. अथर्व ने यह भी उजागर किया कि डॉक्टर लगातार शासन के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया, “हम सितंबर 2025 से सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। यहां तक कि कल भी हमारी सरकार के प्रतिनिधियों से चर्चा हुई थी। हालांकि, अभी तक कोई ठोस बीच का रास्ता नहीं निकल पाया है। फिर भी मरीजों के हित में हम आगे भी सरकार के साथ सार्थक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने दोहराया कि MARD, सेंट्रल MARD और BMC MARD पिछले कई सालों से स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं। संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि महाराष्ट्र के किसी भी सरकारी या कॉर्पोरेशन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
Doctor strike called off bombay high court order mard president dr atharva shinde statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
Aug 06, 2026 | 07:01 PMदहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
Aug 06, 2026 | 06:56 PMनियमों के अनुसार काम न हो पाए तो इस्तीफा दो… तुकाराम मुंढे की FDA के 29 कर्मचारियों को सीधी चेतावनी
Aug 06, 2026 | 05:49 PMSalman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु
Aug 06, 2026 | 05:41 PMमोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
Aug 06, 2026 | 05:41 PMभाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
Aug 06, 2026 | 05:35 PMबेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ
Aug 06, 2026 | 05:34 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












