-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kajari Queen Sanjoli Pandey Performance Thane Stri Shakti Samman
ठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Thane Kajari Mahotsav: ठाणे में कजरी क्वीन संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां। भोजपुरी और मराठी लोकगीतों के संगम से साकार हुई 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना।

ठाणे में कजरी महोत्सव (सोर्स: नवभारत फोटो)
Kajari Queen Sanjoli Pandey Performance: श्रावण महीने में सांस्कृतिक एकता का अनोखा नजारा ठाणे के ब्रह्मांड चौक स्थित ज्येष्ठ नागरिक संघ हॉल में देखने को मिला। अयोध्या से आईं प्रसिद्ध लोक गायिका एवं ‘कजरी क्वीन’ संजोली पांडेय ने अपनी मधुर आवाज़ से भोजपुरी एवं मराठी गीतों का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि पूरा हॉल देर तक तालियों और जयकारों से गूंजता रहा।
बीजेपी नेता,पूर्व राज्यमंत्री एवं अमरजीत मिश्राके माध्यम से अभियान संस्था के अंतर्गत मुंबई ठाणे, मीरा रोड, भाईंदर, वसई, दिवा, डोंबिवली, कल्याण आदि स्थानों पर श्रावण माह में यह सांस्कृतिक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व रतन वशिष्ठ नारायण मिश्रा, संतोष जायसवाल, पूनम शुक्ला, रवि सिंह आदि समाजसेवकों ने किया।
स्त्री शक्ति सम्मान
कार्यक्रम के दौरान दो महिला हस्तियों को ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इसमें एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाली पुलिस अधिकारी द्वारका भागीरथी विश्वनाथ और वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धा राय शामिल थीं। अमरजीत मिश्र ने कहा कि यह आयोजन देश की विविधता में एकता को और मजबूत करने के लिए है। श्रावण की भक्ति और लोक संगीत का संगम देखकर पूरा माहौल उत्साहमय हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
बॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
दहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
नियमों के अनुसार काम न हो पाए तो इस्तीफा दो… तुकाराम मुंढे की FDA के 29 कर्मचारियों को सीधी चेतावनी
कई कलाकारों की प्रस्तुति
संजोली पांडेय के भोजपुरी,मराठी लोकगीतों के साथ-साथ सोनम शर्मा, दीपक सुहाना, छोटे खेसारी सोनू सुरीला ने भी गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बड़ी संख्या में उपस्थिति
कार्यक्रम में अरुण शुक्ला,जयसिंह, आनंद दुबे, रवि सिंह,नागेंद्र मिश्रा, अरविंद गिरी, समाजसेवी संजय सिंह, सिरिजा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: ‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
संजोली पांडेय ने मंच से कहा कि संगीत भाषा और प्रदेश की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने महाराष्ट्र की संस्कृति के प्रति सम्मान जताते हुए मराठी गीत गाए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने कहा, भोजपुरी की मिठास और मराठी की मधुरता जब एक साथ आती है तो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना साकार हो जाती है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण में पूरे ठाणे जिले में इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उत्तर भारतीय और महाराष्ट्रीयन संस्कृति के बीच आपसी समन्वय और बढ़े।
Kajari queen sanjoli pandey performance thane stri shakti samman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
Aug 06, 2026 | 07:35 PM‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Aug 06, 2026 | 07:08 PMकॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
Aug 06, 2026 | 07:07 PMबॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
Aug 06, 2026 | 07:01 PMदहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
Aug 06, 2026 | 06:56 PMनियमों के अनुसार काम न हो पाए तो इस्तीफा दो… तुकाराम मुंढे की FDA के 29 कर्मचारियों को सीधी चेतावनी
Aug 06, 2026 | 05:49 PMSalman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु
Aug 06, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










