- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Kharif Crop Ruined Due To Incessant Rains Farmers Should Get Compensation From The Government Soon
लगातार बारिश से खरीफ की फसल बर्बाद, सरकार से किसानों को शीघ्र मिले मुआवजा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
यवतमाल. जिले में गत माह हुई अतिवृष्टि के कारण खेत की खड़ी फसल का भारी नुकसान हुआ. सरकार से इसके लिए किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग जोर पकड़ रही है. इसके लिए किसान संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जा रही है.
सभी किसान संगठनों ने फसल का नुकसान होने से क्षतिपूर्ति शीघ्र देने की मांग की है. विविध राजनीतिक दलों ने किसानों के प्रति संवदेना व्यक्त की है, लेकिन यह संवेदना मात्र औपचारिक साबित नहीं हो, सभी अतिवृष्टि प्रभावित किसानों की मदद के लिए ठोस प्रयासों की उम्मीद है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार मदद दी जाने वाली है, पर नुकसान के मुकाबले बाधित क्षेत्र की संख्या कम दिखाने की शिकायत है. साथ ही सरकारी नियमों में बाधा, क्षतिपूर्ति राशि काम होने से नाराजी है. इस वर्ष जिले में 115 फीसदी बारिश हुई. उचित मुआवजे की किसानों को आवश्यकता है.
जिले में इस वर्ष 1012 मिमी बारिश हुई है. चार माह में एक जैसी बारिश हुई. जुलाई तथा अगस्त में फसल के साथ खेती की जमीन का भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. उससे अभी संभले भी नहीं कि सितंबर में फिर अतिवृष्टि हुई. ऐसे में सोयाबीन की फसल निकालने में किसानों को नाको चने चबाने पड़े. जरूरत से अधिक वर्षा से कपास की हालत गंभीर है. उस पर रोगों का प्रकोप है. बोंड सड़ गए हैं, कपास के साथ अन्य फसल तुअर ज्वार, उड़द तथा फल बागान, सब्जी की भी हालत खराब है.
सम्बंधित ख़बरें
3910 किसानों को मिलेगा 18.30 करोड़ का मुआवज़ा, आंबिया बहार फल फसल का बीमा मंजूर
अब तक तय नहीं हुआ धान खरीदी लक्ष्य, सरकार की लेट-लतीफी, पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 तक
भारी बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित, गिला अकाल घोषित कर कर्ज माफ करने की मांग
भारी बारिश के कारण प्रति एकड़ 30,000 रुपए का वित्तीय नुकसान, किसानों को 2,100 रुपए की सब्सिडी प्रदान
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
किसान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर सरकार से उचित मुआवजे दिलाने के लिए चर्चा कर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौपा. किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी से की. इस अवसर पर विभिन्न किसान संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
Kharif crop ruined due to incessant rains farmers should get compensation from the government soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMमोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PMRR vs RCB: रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी, राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर बनाए 201 रन
Apr 10, 2026 | 10:40 PMइंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM














