3910 किसानों को मिलेगा 18.30 करोड़ का मुआवज़ा, आंबिया बहार फल फसल का बीमा मंजूर

Ambia Bahar Crop Insurance: अमरावती के 3,910 किसानों को आंबिया बहार फल फसल बीमा के तहत 18.30 करोड़ रुपये मुआवजा मंजूर किया गया। जल्द किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।
3,910 किसानों को मिलेगा 18.30 करोड़ का मुआवज़ा
3,910 किसानों को मिलेगा 18.30 करोड़ का मुआवज़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Farmers compensation Amravati: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पुनर्रचित मौसम आधारित आंबिया बहार 2024-25 फल फसल बीमा योजना के तहत जिले के 3,910 किसानों को कुल 18.30 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मंजूर किया गया है। लगभग 4 हजार किसानों ने इस योजना में भाग लिया था, लेकिन मौसम जोखिम (ट्रिगर) को लेकर स्पष्टता न होने के कारण यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने आक्षेप लिया था। जिलाधिकारी आशिष येरेकर और जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयासों के बाद कंपनी ने मौसम जोखिमों को मंजूरी प्रदान की है।

राजस्व मंडलवार नुकसान भरपाई

  • केले की फसल : 12 राजस्व मंडल
  • मोसंबी की फसल : 10 राजस्व मंडल
  • संतरे की फसल : 45 राजस्व मंडल
  • मंज़ूर मुआवज़ा : फसलवार
  • केला उत्पादक : 138 किसान- ₹91.39 लाख
  • मोसंबी उत्पादक : 46 किसान -₹11.62 लाख
  • संतरा उत्पादक : 3,726 किसान- ₹17.27 करोड़
  • कुल मुआवज़ा : ₹18.30 करोड़
  • कुल किसान : 3,910

यह संपूर्ण राशि जल्द ही किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

योजना में सहभागी होने की अपील

जिलाधिकारी आशिष येरेकर ने आंबिया बहार फल फसल बीमा योजना के प्रलंबित दावे मंजूर होने पर समाधान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के 18.30 करोड़ रुपये के मुआवज़े को मंजूरी मिलना बड़ा दिलासा है। उन्होंने किसानों से आंबिया बहार 2025-26 बीमा योजना में अधिकाधिक संख्या में सहभागी होने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं व मौसम जोखिमों से होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com