-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Hsrp Deadline Expired 3 Lakh Vehicles Yavatmal Rto
HSRP की समयसीमा खत्म, 3 लाख वाहनों पर जुर्माना लगेगा या मिलेगी राहत? अपडेट पर क्या बोले RTO अधिकारी
- Written By: प्रिया जैस
HSRP Deadline: एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा अब खत्म हो चुकी है। यवतमाल जिले में अभी भी 3 लाख वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। इस पर अब प्रशासन कार्रवाई करेगा।

HSRP नंबर प्लेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
High Security Number Plate: यवतमाल जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत लगभग तीन लाख वाहनों में से अब तक केवल 1,62,311 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाई गई है। लेकिन अभी भी करीब तीन लाख वाहनों पर यह नंबर प्लेट लगना बाकी है। इस प्लेट को लगवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। पर अब एक बार फिर से परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को एक महीने की छूट प्रदानकर दी है।
दरअसल रजिस्ट्रेशन की गति बहुत धीमी चल रही है जिससे विभाग को बार-बार मियाद बढ़ानी पड़ रही है। आरटीओ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में अप्रैल 2019 से पहले कुल 4 लाख 70 हजार वाहन पंजीकृत हैं। सभी पुराने वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य किया गया था।
ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतों का सामना
इससे पहले अंतिम समय सीमा 15 अगस्त घोषित की गई थी, लेकिन उस समय तक केवल 20 हजार वाहनों पर ही HSRP लग पाई थी और बहुत कम वाहन मालिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। वाहन धारकों की मांग के आधार पर परिवहन विभाग ने समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी। अब वाहन धारकों को फिर से एक बार समय मिल गया है।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इस दौरान लगभग 1.62 लाख वाहन मालिकों ने नंबर प्लेट लगवाई। लेकिन अब भी करीब तीन लाख वाहन मालिकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। दूसरी ओर, कई वाहन धारकों का कहना है कि HSRP के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नंबर प्लेट लगाने वाली एजेंसियों के पास पर्याप्त कर्मचारी न होने के कारण कई लोगों की प्लेट समय रहते फिट नहीं हो पाई, जबकि उन्होंने पंजीकरण कर लिया था।
यह भी पढ़ें – 1984 की काली रात, कैसे भोपाल में 3 घंटों में फैली तबाही, चश्मदीद ने बताई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
जिले की वर्तमान स्थिति
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल ऑर्डर | 1,62,311 |
| ऑनलाइन अपॉइंटमेंट | 1,54,721 |
| अब तक की कुल फिटमेंट | 1,22,722 |
जल्द से जल्द लगा लें प्लेटें
HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए सरकार ने 30 नवंबर की ही अंतिम तिथि निर्धारित की थी। लेकिन अभी भी कई वाहन चालकों ने प्लेट नहीं लगवाई है। वाहन धारकों को ये प्लेंटे जल्द से जल्द लगा लेनी चाहिए।
- अतुल सूर्यवंशी, सहायक आरटीओ, यवतमाल
Hsrp deadline expired 3 lakh vehicles yavatmal rto
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














