‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना

Sanjay Gupta Reaction: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड पर निर्देशक संजय गुप्ता का पोस्ट विवादों में आ गया। उन्होंने कहा कि सिया गोयल के साथ वैसा व्यवहार न किया जाए जैसा रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था।
Sanjay Gupta Reaction On Siya Goyal Murder Case Rhea Chakraborty
संजय गुप्ता, सिया गोयल और रिया चक्रवर्ती (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Sanjay Gupta Reaction On Siya Goyal Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल पर हत्या का आरोप है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच बॉलीवुड निर्देशक संजय गुप्ता की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सिया गोयल के साथ वैसा व्यवहार न किया जाए जैसा साल 2020 में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था। हालांकि उनकी यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा। संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वह न तो किसी का पक्ष ले रहे हैं और न ही किसी पर आरोप लगा रहे हैं।

संजय गुप्ता ने क्या लिखा

संजय गुप्ता ने कहा कि लोगों को जांच पूरी होने और सबूत सामने आने से पहले किसी को दोषी घोषित नहीं करना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा और न ही किसी की तरफदारी कर रहा हूं। बस इतना कह रहा हूं कि क्या हम सिया के साथ वही सब करना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया के साथ किया था? टीवी पर मुकदमा चल गया था और सबूत आने से पहले ही फैसला सुना दिया गया था।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

संजय गुप्ता का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि केतन अग्रवाल मर्डर केस और रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले की तुलना करना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि कभी-कभी आप बहस में सबसे बेतुका पक्ष चुन लेते हैं। इतनी कोशिश मत कीजिए। वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि अगर आलोचना सुननी है तो सीधे बोलिए, इस तरह की तुलना क्यों कर रहे हैं?

जांच जारी, पुलिस जुटा रही सबूत

कई लोगों ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐसी टिप्पणियां जांच को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस केतन अग्रवाल की मौत की हर पहलू से जांच कर रही है। मामले में सिया गोयल से जुड़े कई तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है और पुलिस आधिकारिक रूप से अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अपने पोस्ट में संजय गुप्ता ने 2020 के सुशांत सिंह राजपूत मामले का भी जिक्र किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com