- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Fighting Over Minor Dispute Farm Laborer Dies In Chimur Tehsil
Chandrapur News: चिमूर तहसील में मामूली विवाद में मारपीट, खेत मजदूर की मौत
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. सोयाबीन तोड़ने की मशीन पर काम करने के लिए गए एक खेत मजदूर की मशीन आपरेटर से बहस हो गई और मामला मारपीट में बदल गया. मारपीट में खेत मजदूर की में मृत्यु हो गई. मृतक खेत मजदूर का नाम दादा सदाशिव मरापे (55) है. वह नागभीड़ तहसील के नांदेड़ का निवासी है. आरोपी का नाम खेमराज आबाजी बारसागड़े (30) है. वह धामनगांव चक का रहने वाला है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे तलोधी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
चिमूर तहसील में हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, नागभीड़ तहसील के नांदेड़ के दादा रामटेके ने सोयाबीन चुनने की मशीन व्यापार के लिए चिमूर तहसील भेजी थी. मशीन पर काम करने वाले मजदूर भी नागभीड़ तहसील के नांदेड़ परिसर के आसपास के गांवों से थे. इस बीच, जब काम पूरा हो गया, तब सभी मजदूर मशीन लेकर चिमूर के रेंगाबोडी पहुंचे. तभी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया.
वहां मशीन चालक समेत 2 मजदूर मौजूद थे. बाकी मजदूर गांव की ओर निकल गए. इस बीच, किसी बात को लेकर आरोपी चालक व खेत मजदूर के बीच विवाद हो गया. मामला हाथापाई तक पहुंचा. आरोपी खेमराज बारसागड़े ने दादा मरापे की जमकर पिटाई कर दी. मरापे गंभीर हालत में वहां से पैदल ही खड़संगी गांव पहुंचा और गिर गया. नांदेड़ गांव के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर लाया, लेकिन उसकी मौत हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
चंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग
चंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
छाती की हड्डियां टूटने से हुई मृत्यु
घटना की जानकारी मिलते ही तलोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागभीड़ भेज दिया. इस बीच, गंभीर पिटाई के कारण छाती की हड्डियां टूटने से खून जम गया था. जिससे उसकी मौत होने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी खेमराज बारसागड़े को गिरफ्तार किया. घटना चिमूर तहसील में होने से तलोधी पुलिस स्टेशन के थानेदार मंगेश भोयर ने मामला और आरोपी को शेगांव पुलिस स्टेशन को सौंप दिया. मृतक और आरोपी का गांव तलोधी पुलिस स्टेशन की सीमा में आने से वरिष्ठों ने मामले की जांच तलोधी पुलिस स्टेशन के थानेदार मंगेश भोयर को सौंप दी.
Fighting over minor dispute farm laborer dies in chimur tehsil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
May 25, 2026 | 11:16 AMनासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
May 25, 2026 | 11:16 AMट्विशा शर्मा केस: सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय, सीन रिक्रिएशन की तैयारी में पुलिस
May 25, 2026 | 11:15 AMChand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
May 25, 2026 | 11:13 AMDA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
May 25, 2026 | 11:08 AMKaran Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
May 25, 2026 | 11:01 AMशिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
May 25, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













