पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात

Chandrapur OBC News: पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर वर्ष 2011-2022 के बीच हुए कथित ओबीसी आरक्षण घोटाले की जांच की मांग की।
Former Union Minister Hansraj Ahir meets West Bengal CM Suvendu Adhikari in Kolkata, submitting documents on alleged OBC reservation irregularities from 2011-2022.
हंसराज अहीर, सुवेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Hansraj Ahir News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष हंसराज अहीर ने हाल ही में कोलकाता में मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान हंसराज अहीर ने पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण और सरकारी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मुद्दों को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के समक्ष उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल के दौरान तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार के समय सामने आए कथित आरक्षण घोटाले की विस्तृत जानकारी भी साझा की। अहीर ने चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षक, पुलिस

तथा अन्य सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत बड़ी संख्या में मुस्लिम जातियों को शामिल किया गया था। विशेष रूप से वर्ष 2011 से 2022 के दौरान शिक्षक, पुलिस और अन्य भर्तियों में ओबीसी कोटे के तहत अवैध तरीके से मुस्लिम उम्मीदवारों को शामिल किए जाने संबंधी तथ्यों की जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने आयोग की जांच के दौरान सामने आई कुछ भर्ती सूचियों का भी उल्लेख किया।

कई विभागों में भर्ती में गड़बड़ी

अहीर ने कहा कि शिक्षक, पुलिस तथा अन्य विभागों की भर्ती में गड़बड़ी हुई और मूल ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ है। इस संबंध में उपलब्ध दस्तावेज एवं प्रमाण भी मुख्यमंत्री सुर्वेदु अधिकारी को सौंपे गए। हंसराज अहीर ने मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच कर अवैध नियुक्तियों की समीक्षा की जाए तथा वास्तविक ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com