DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?

West Bengal Economy: पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को लेकर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने बंगाल की अर्थव्यवस्था की अवस्था के बारे में बताया। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम पर बात की।
west bengal Minister Dilip Ghosh
ममता बनर्जी और दिलीप घोष (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

West Bengal Minister Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी लोगों के सामने नहीं रही है। उनके इस तरह से गायब होने पर भारतीय जनता पार्टी ने उनको घेर लिया है। ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाने के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने अब फेसबुक लाइव पर पार्टी नेता और लोगों से बात करना शुरू कर दिया है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि जनता के सामने आने की हिम्मत अब ममता बनर्जी के पास नहीं है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी अब ऐसी स्थिति में हैं कि उनमें जनता के सामने आने की हिम्मत नहीं बची है। इसीलिए उन्हें फेसबुक पर लाइव आकर संदेश भेजने पड़ रहे हैं। उन्हें आमने-सामने बात करनी चाहिए, क्योंकि वे अपना अधिकार खो चुकी हैं।"

सरकार के पास डीए देने के लिए भी पैसे नहीं

न्यूटाउन में मंत्री दिलीप घोष ने बंगाल की अर्थव्यवस्था के हाल बयां करते हुए ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने बताया कि, "यहां जो अतिरिक्त सेस (उपकर) लगाया गया है, उसकी शुरुआत तृणमूल कांग्रेस ने की थी। आज राज्य के खजाने की आर्थिक हालत ऐसी है कि वेतन और महंगाई भत्ता (DA) देने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है।"

दिलीप घोष ने बताया कि बंगाल सरकार इसके लिए भी कोई समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम

साथ ही उन्होंने 15 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी टिप्पणी की।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, इस समय हालात पूरी तरह से हमारे काबू में नहीं हैं। पेट्रोल, गैस और डीजल की कीमतें वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं और पूरी तरह से हमारे हाथ में नहीं हैं। इसलिए, हमें वैश्विक हालात के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। जब हालात सुधरेंगे, तो हमारी पहली प्राथमिकता फिर से लोगों को राहत देना होगी।

25 मई को फिर बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

आपको जानकारी दें, कि आज यानी सोमवार, 25 मई को तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े है। इसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपए पहुंच गया है। तो वहीं, डीजल में भी 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com