

Karan Johar Success Story: बॉलीवुड के किंग मेकर करण जौहर को आज कौन नहीं जानता है। करन अपने फैशन और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खिंयों में रहते है। करन जौहर को फिल्मों का किंग मेकर माना जाता है। आज करण जौहर अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। करन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर की थी। ये बात तो सब जानते हैं कि करन जौहर ने शुरुआती दौर में एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया था। लेकिन आज करण जौहर ग्लोबल ब्रांड बनकर उभरे हैं। जो कभी असिस्टेंट थे आज उन्हीं करण जौहर ने करोड़ों का साम्राज्य धर्मा प्रोडक्शन अपनी मेहनत से खड़ा कर दिया है।
करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत भले ही असिस्टेंट के तौर पर की हो, लेकिन आज वो बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों के बादशाह हैं। करण ने फिल्मों में अपना पहला कदम साल 1995 में आई सुपर हिट फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म दिल वाले दुल्हनिया में करण जौहर ने अपनी एक्टिंग का तड़का भी डाला था। भले ही करण जौहर का उस फिल्म में रोल छोटा हो, लेकिन आज भी सबके दिलों में बसा हुआ है। फिल्म दिल वाले दुल्हनिया के बाद करण साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में बतौर डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इस बात का फिल्मी इतिहास गवाह है. कि ये फिल्म कितनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसका जादू आज भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है।
करण जौहर के पिता यश जौहर ने भले ही धर्मा प्रोडक्शन की शुरुआत की हो। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद बेटे करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन बनाने में अपनी जान डाल दी। आज धर्मा प्रोडक्शन फिल्मों के प्रोडक्शन का बेताज बादशाह है। धर्मा प्रोडक्शन के तहत आालिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरूण धवन जैसे बड़े सितारों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इन सितारों ने बल्कि कई सितारों को बुल्दियों पर पहुंचाया है।
करण जौहर के नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ की बात करें तो खबरों के अनुसार उनकी टोटल नेटवर्थ 1,740 करोड़ आंकी जा सकती है। उनकी कार कलेक्शन में लग्जरी गाड़ियां का काफिला शामिल है। करण के पास 3.44 करोड़ की मर्सिडीज-मेबैक एस580 और 1.58 करोड़ की ऑडी ए8एल जैसी कारें शामिल हैं। इन सबके अलावा करण के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी भी है। जिसकी कीमत 1.44 करोड़ रुपये बताई गई है।
करण जौहर एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इसके अलावा उनका फेसम चैट शो कॉफी विद करण के एक एपिसोड का 1 से 2 करोड़ रुपये लेते है। करण का मालाबार हिल्स में 20 करोड़ रुपये का आलीशान घर भी है। और साथ ही साथ मुंबई के कार्टर रोड पर सी-फेसिंग एक घर भी है जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये है।
करण जौहर के काम की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'चांद मेरा दिल' काफी सुर्खिंयों में है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अन्नया पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका अदा कर रहे है। इसके बाद करण जौहर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नई फिल्म 'नागजिला' भी लेकर आ रहे हैं।