Yavatmal: अब सब कुछ रबी पर निर्भर, सीजन में गेहूं का क्षेत्र बढ़ेगा, चने की बुवाई सीमित

Yavatmal News: इस साल की भारी बारिश में जिले की लगभग सभी प्रमुख फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं। कई खेतों में तो मिट्टी तक बह गई। अब इस नुकसान से उबरने के लिए किसानों की उम्मीदें रबी सीजन पर टिकी हैं।
Yavatmal News: इस साल की भारी बारिश में जिले की लगभग सभी प्रमुख फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं। कई खेतों में तो मिट्टी तक बह गई।
यवतमाल न्यूज
Updated on

Yavatmal News: कृषि विभाग ने भी इस बार रबी की खेती का व्यापक नियोजन किया है। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस साल रबी फसलों की बुवाई का क्षेत्र 12 हजार हेक्टेयर से अधिक बढ़ेगा। पिछले तीन वर्षों में जिले में औसतन 1, 88, 674 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की बुवाई होती थी। जबकि इस बार 2, 01, 491 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बोई जाएंगी यानी करीब 12,817 हेक्टेयर की बढ़ोतरी होगी।

अतिवृष्टि से भरे जलाशय और बढ़े हुए भूजल स्तर के भरोसे किसान इस साल रबी फसलों की बुवाई बढ़ाने का जोखिम उठाने को तैयार हैं। मौसम के रुख को देखते हुए, किसानों के गेहूं की ओर झुकाव बढ़ रहा है, जबकि चने की बुवाई कुछ कम होगी। पिछले वर्ष जिले में 1 लाख हेक्टेयर में चने की बुवाई हुई थी और 34 हजार हेक्टेयर में गेहूं की। इस बार इसका उलटा दृश्य देखने को मिल सकता है।

वैकल्पिक फसल अपनाने के मूड़ में

बारिश और बाढ़ की वजह से खरीफ की फसलें खेतों से बह गईं। किसानों ने खेतों को जोतकर तुरंत रबी की बुवाई करने की तैयारी की, लेकिन दिवाली तक जारी बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी। ज्यादा बारिश चने की फसल के लिए हानिकारक होती है। इससे फसल गलने या नष्ट होने का खतरा रहता है। पहले से ही खरीफ में नुकसान झेल चुके किसान अब दोबारा जोखिम नहीं लेना चाहते और वैकल्पिक फसलें अपनाने के मूड में हैं। इसी वजह से इस बार जिले में गेहूं की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। गेहूं और चने के बाद ज्वार का क्षेत्र भी बढ़ने की उम्मीद है।

रबी के लिए उपलब्ध खाद

खाद प्रकार उपलब्ध (टन) बिक्री (टन) शेष (टन)
यूरिया 17,785 6,608 11,177
डीएपी 4,840 628 4,212
एमओपी 1,748 105 1,643
संयुक्त 19,056 2,676 16,380
एसएसपी 14,084 1,559 12,525
कुल 57,513 11,576 45,937

संभावित बुवाई क्षेत्र

फसल क्षेत्र (हेक्टेयर)
गेहूं 63,475
चना 1,24,432
ज्वार 4,500
मक्का 1,140
करडई 51
तिल 450
कुल क्षेत्रफल 2,01,491 हेक्टेयर
Navbharat Live
navbharatlive.com