Mahashivratri 2026: ‘काल भी तुम, महाकाल भी तुम…’ इस बार इन खास संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं

Mahashivratri Wishes: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की भक्ति और आस्था का सबसे पावन अवसर माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इस मौके पर खास संदेश भेज सकते हैं।
Happy Mahashivratri Greetings
महाशिवरात्रि प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Published on: 
Updated on: 

Shivratri Special Quotes: आज 15 फरवरी 2026 को पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज है और हर भक्त शिव भक्ति के रंग में रंगा है। इस खास मौके पर यदि आप भी अपने दोस्तों और परिवार को महादेव के आशीर्वाद से भरे संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं सबसे बेहतरीन मैसेज और कोट्स।

देवों के देव महादेव और माता पार्वती के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। साल 2026 की यह महाशिवरात्रि बेहद खास है क्योंकि इस बार कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। डिजिटल युग में अपनी श्रद्धा को व्यक्त करने का सबसे लोकप्रिय तरीका सोशल मीडिया संदेश हैं।

ट्रेंडिंग महाकाल मैसेज और कोट्स

  • "अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का, काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का। जय श्री महाकाल!"
  • "शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है, जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।"
  • काल भी तुम, महाकाल भी तुम, लोक भी तुम, त्रिलोक भी तुम, शिव भी तुम और सत्य भी तुम। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है, जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है। हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!
  • शिव की बनी रहे आप पर छाया, पलट दे जो आपकी किस्मत की काया, मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में, जो कभी किसी ने भी न पाया। हर हर महादेव!
  • शिव की भक्ति में है शक्ति, शिव के नाम में है मुक्ति। Happy Mahashivratri 2026!
  • काल भी तुम, त्रिकाल भी तुम… मेरे जीवन के पालनहार भी तुम। जय महाकाल! क्यों खास है 2026 की महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि केवल एक उपवास का दिन नहीं है बल्कि यह अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर शिव रूपी प्रकाश को जगाने का दिन है। आप भी इन संदेशों के जरिए महादेव की कृपा को चारों ओर फैलाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com