-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Bauddh Samuday Reserve Zameen Par Avaidh Kabja Karanjkhed 2025
बौद्ध समुदाय की रिज़र्व ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रस्ताव से छेड़छाड़, रजिस्टर में हेराफेरी
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal Buddhist Land Dispute: बौद्ध समुदाय की रिज़र्व जमीन पर अवैध कब्ज़े और ग्राम पंचायत दस्तावेज़ों में फ़र्ज़ीवाड़े का मामला करंजखेड़ में उजागर हुआ है।

बौद्ध समुदाय की रिज़र्व ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: महागांव तहसील के ग्राम करंजखेड़ में एक चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि ग्राम के पूर्व सरपंच और ग्राम सेवक ने मिलकर प्रोसीडिंग रजिस्टर, फ़ॉर्म-8 तथा मीटिंग के प्रस्तावों में जानबूझकर छेड़छाड़ कर बौद्ध समुदाय की रिज़र्व भूमि पर गैर-कानूनी कब्ज़े की साज़िश रची। यह ज़मीन कई पीढ़ियों से बौद्ध समुदाय के उपयोग में बताई जाती है। इस घटना के बाहर आते ही समुदाय में आक्रोश फैल गया है।
सोमवार, 1 दिसंबर को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता भीमराव भालेराव के नेतृत्व में आशाबाई गणपत भालेराव, ताई गजानन कांबले, निर्मला ढगे, वनिता भालेराव, गंगाबाई कदम, नंदा कदम, राजाराम कदम समेत दर्जनों लोगों ने महागांव पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रस्ताव की तारीख में हेरफेर
शिकायत के अनुसार इस ज़मीन के परिवर्तन का निर्णय ग्राम पंचायत के प्रस्ताव क्रमांक 07 के तहत 12 मार्च 2021 को लिया गया दिखाया गया है, जबकि उस दिन ग्राम सभा की कोई बैठक हुई ही नहीं थी। रजिस्टर में तारीख मिटाकर फ़र्ज़ी प्रविष्टि की गई है। दरअसल, मीटिंग का असली नोटिस 18 मार्च को सदस्यों को भेजा गया और मीटिंग 25 मार्च को निर्धारित की गई थी। इस आधार पर 12 मार्च का दिखाया गया प्रस्ताव पूरी तरह से फर्जी बताया जा रहा है। समुदाय के सदस्यों ने छेड़छाड़ वाले दस्तावेज गट विकास अधिकारी को सौंपे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल: बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव की अपील, स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह
यवतलाल के मारेगांव में PM आवास योजना ‘लावारिस’ — न मुख्याधिकारी, न अभियंता, सिस्टम फेल
यवतमाल TB हॉस्पिटल क्वार्टरधारकों को हाईकोर्ट से राहत, 9 सितंबर तक जबरन बेदखली पर रोक
पहली बारिश में सामने आया भ्रष्टाचार, यवतमाल में 50 लाख की भूमिगत नाली लीक, जलभराव से तालाब जैसी स्थिति
फ़ॉर्म-8 में मालिकाना हक़ से छेड़छाड़
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दलित बस्ती सुधार योजना के तहत यहां सड़कों और नालियों का निर्माण हुआ था और बीच में समुदाय का पीने के पानी का कुआँ भी है। इसके बावजूद फ़ॉर्म-8 में हेराफेरी कर जमीन किसी अन्य के नाम पर अवैध रूप से दर्ज की गई। शिकायतकर्ताओं ने रजिस्टर और प्रमाणों की प्रतियां भी शासन को सौंपी हैं।
ये भी पढ़े: किसानों के खातों में 93.76 करोड़ रुपए जमा,अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सरकार ने की भरपाई
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत?
आरोप है कि तत्कालीन सरपंच, ग्राम सेवक और लाभार्थी व्यक्ति ने संयुक्त रूप से साज़िश रचकर इस जमीन को हड़पने का प्रयास किया। न तो कार्यालय में कागजात उपलब्ध हैं और न ही पंचनामा, जिससे आशंका है कि पूरा घोटाला योजनाबद्ध तरीके से किया गया।
“फ़र्जीवाड़ा सिद्ध हुआ तो एंट्री रद्द”-पूर्व सरपंच
प्रकरण में ज़मीन ग्राम पंचायत की क्लास-2 भूमि है, जिसे वर्ष 2021 में किसी विशेष व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया गया था। पूर्व सरपंच तथा ग्राम पंचायत सदस्य प्रवीण ठाकरे ने कहा कि “दस्तावेज जांच के बाद यदि फ़र्जीवाड़ा सिद्ध होता है तो प्रविष्टि निश्चित रूप से रद्द की जाएगी।” उन्होंने बताया कि चुनाव के कारण मासिक बैठक में देरी हुई है। आगामी बैठक में सभी पहलुओं पर निर्णय लिया जाएगा।
Bauddh samuday reserve zameen par avaidh kabja karanjkhed 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














