- Hindi News »
- Maharashtra »
- Why Mumbai High Court Issued Notice To Pmc And Pcmc Read Full Details Here
मुंबई हाईकोर्ट ने PMC और PCMC को क्यों जारी किया नोटिस, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे शहरों में हाउसिंग सोसाइटियों में रहनेवाले नागरिकों को पानी खरीदने की नौबत आयी हैं। दोनों ही महानगरपालिकाओं के लोगों को पानी की आपूर्ति (Water supply) करने में नाकाम साबित हुई है, जबकि बिल्डिंग परमिशन से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) तक से दोनों महानगरपालिकाओं को करोड़ों की आय मिलती है। इसके बावजूद पानी जैसी बुनियादी जरूरत को पूरा करने में प्रशासन विफल रहा है। इसके चलते हाउसिंग सोसाइटियों ने मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) में याचिका दायर कर दरकार लगाई है। वहीं अदालत ने भी दोनों महानगरपालिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
महानगरपालिका की सीमा के भीतर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के सामने पानी के मुद्दे पर नागरिक कृति समितियों ने संयुक्त रूप से मुंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट की बेंच ने प्रतिवादी पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका सहित अन्य को पानी के मुद्दों को लेकर नोटिस जारी किया है।
29 नवंबर तक देना है जवाब
उन्हें 29 नवंबर 2022 तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसवी गंगापुरवाला और आरएन लाजधा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। यह याचिका पिंपरी चिंचवड सहकारी गृहनिर्माण कल्याण संस्था फेडरेशन, वाघोली गृहनिर्माण संस्था एसोसिएशन, पुणे जिला सहकारी गृहनिर्माण संस्था और अपार्टमेंट फेडरेशन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, बाणेर पाषाण लिंक रोड वेल्फेअर ट्रस्ट, बालेवाडी रेसिडेन्सी सहकारी हौसिंग वेल्फेअर लि., बावधन सिटिजन फोरम, औंध विकास मंडल और एसोसिएशन ऑफ नगर रोड सिटिजन्स फोरम ने संयुक्त रूप से दायर की है।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Group : धारावी के बाद मुंबई के इस इलाके को चमकाएगा अडानी ग्रुप, 36000 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
ठाणे में अनधिकृत स्कूलों को बंद करने की उठी मांग, इस मामले के बाद खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा
मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन पर पाबंदी, अदालत ने दिया स्पष्ट आदेश
मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, दुर्गामाता विवाह हॉल पर बुलडोजर चलाने से कतरा रहे अधिकारी
लोगों को खरीदना पड़ता है पीने का पानी
याचिका में कहा गया है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका सीमा में रहने वाले नागरिकों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है। सोसाइटियां हर साल पानी पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। निजी जलापूर्ति स्रोत का पानी पीने योग्य है या नहीं, इसकी जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इससे नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी उल्लेख किया है कि बिल्डर, ठेकेदारों और टैंकर मालिकों द्वारा समानांतर जल वितरण प्रणाली चलाई जा रही है। पुणे जिले के सभी बांध शत-प्रतिशत भरे हुए हैं। हालांकि, पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका नागरिकों को पानी की आपूर्ति करने में असमर्थ हैं।
खराब पानी स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा
केंद्रीय आवास और नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा दिए गए मानक के अनुसार, शहरी क्षेत्रों को प्रतिदिन औसतन 135 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि सोसाइटियों में केवल 20 लीटर पानी उपलब्ध है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत को बताया कि निजी टैंकरों का खराब पानी नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। पुणे महानगरपालिका ने बालेवाड़ी में गगनचुंबी भवनों के निर्माण की अनुमति दे दी है, लेकिन उन्हें पानी की आपूर्ति करने के अपने संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने में विफल रही है। नतीजन एक सोसाइटी को पानी के लिए सालाना डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
Why mumbai high court issued notice to pmc and pcmc read full details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














