-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai High Court Orders Demolition Of Durgamata Marriage Hall
मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन, दुर्गामाता विवाह हॉल पर बुलडोजर चलाने से कतरा रहे अधिकारी
- Written By: Saurabh Pal
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दुर्गामाता विवाह हॉल को अनधिकृत निर्माण घोषित करते हुए केडीएमसी (कल्याण-डोंबिवली नगर निगम) को तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया है।

मुंबई हाईकोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
ठाणेः बॉम्बे हाईकोर्ट ने दुर्गामाता विवाह हॉल को अनधिकृत निर्माण घोषित करते हुए केडीएमसी (कल्याण-डोंबिवली नगर निगम) को तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया है। समाजसेवक अनिल कृपाशंकर शुक्ला ने भू-माफिया सुशील शुक्ला और केडीएमसी के अधिकारियों पर पैसों के लेन-देन का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भू-माफिया सुशील शुक्ला और उनके सहयोगियों ने कल्याण पूर्व के कोलसेवाडी में जी+2 कॉमर्शियल संरचना के रूप में लगभग 6000 वर्ग फुट क्षेत्र में दुर्गामाता विवाह हॉल का अवैध निर्माण किया है। इस अवैध निर्माण को रोकने और ध्वस्त करने की शिकायत केडीएमसी के आयुक्त और सहायक आयुक्त कल्याण को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार दी जा चुकी है। बावजूद इसके, केडीएमसी अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह अनधिकृत निर्माण अब भी बरकरार है।
ये भी पढ़ें-झारखंड चुनाव में कल्पना सोरेन का वैलेंटिनो बैग बना चर्चा का विषय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
ठाणे: घोड़बंदर रोड के गायमुख घाट पर सड़क मरम्मत शुरू, दो दिनो तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
इस अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करवाने के लिए, अनिल कृपाशंकर शुक्ला (पता: 702, स्वानंदी सीएचएस, बी 3 बिल्डिंग, शक्तिधाम कॉम्प्लेक्स, कल्याण पूर्व, जिला ठाणे 421306) ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की जांच और सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दुर्गामाता विवाह हॉल को अनधिकृत निर्माण करार देते हुए केडीएमसी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है आयुष विश्वविद्यालय, चलेंगे पीएचडी समेत दर्जनभर नए कोर्स
समाजसेवक अनिल कृपाशंकर शुक्ला ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश की प्रति केडीएमसी के आयुक्त और सहायक आयुक्त कल्याण को सौंपने के बावजूद, दुर्गामाता विवाह हॉल को ध्वस्त करने से केडीएमसी अधिकारी कतरा रहे हैं। उन्होंने भू-माफिया सुशील शुक्ला और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए केडीएमसी अधिकारियों पर सुशील शुक्ला से पैसों के लेन-देन का गंभीर आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति मुर्मू 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘लोकमंथन-2024’ का करेंगी उद्घाटन
गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद यदि किसी भी विभाग द्वारा एक्शन नहीं लिया जाता है, तो कोर्ट संबंधित संस्था और संबंधित अधिकारी पर अवमानना की कार्रवाई कर सकती है। हालांकि अब इस मामले में देखना होगा कि कोर्ट के आदेश के उल्लंघन के बाद क्या एक्शन लिया जाता है।
Mumbai high court orders demolition of durgamata marriage hall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMपंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला
Jul 11, 2026 | 04:58 PMआगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PMChauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Jul 11, 2026 | 04:56 PMआषाढ़ी वारी के बाद पुणे मनपा का रिकॉर्ड: एक दिन में 271.841 मीट्रिक टन कचरा हटाकर शहर किया साफ
Jul 11, 2026 | 04:55 PMनागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
Jul 11, 2026 | 04:54 PMIIT रुड़की में जलभराव के बीच छात्रों ने शुरू की ‘बोट सर्विस’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 11, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












