- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Washim Nagar Parishad Election Vote Counting Traffic Diversion 21 December
वाशिम में 21 दिसंबर को मतगणना, शहरभर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद
- Written By: आकाश मसने
Washim News: वाशिम में नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव मतगणना 21 दिसंबर को होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से मतगणना समाप्ति तक कई मार्ग बंद रहेंगे। वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Washim Traffic Diversion News: वाशिम जिले के नगर परिषद व नगर पंचायत के चुनाव मतगणना 21 दिसंबर को हो रही है। इसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वोटों की गिनती सुचारु रूप से करने के लिए सुबह 6 बजे से गिनती समाप्त होने तक अलग-अलग जगहों पर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे परेशानी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
वाशिम शहर में ट्रैफिक के लिए बंद सड़कों में बस स्टैंड वाशिम से देशमुख हॉस्पिटल से जिलाधिकारी कार्यालय (सिविल लाइन) तक का मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पोस्ट ऑफिस चौक, लायंस विद्यानिकेतन, पुलिस कॉलोनी, पुलिस स्टेशन चौक, अकोला नाका, राजस्थान आर्य कला महाविद्यालय रहेगा। रिसोड में ट्रैफिक के लिए बंद सड़कों में गणेश मेडिकल से सोसाइटी पेट्रोल पंप (सिविल लाइन) तथा साई होटल से बस स्टैंड (सिविल लाइन रोड) तक का मार्ग बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग पेट्रोल पंप, लोनी रोड, साई होटल, वाशिम नाका, रिसोड, लोनी रोड रहेगा।
मंगरुलपीर में ये मार्ग रहेंगे बंद
मंगरुलपीर में मतगणना तहसील कार्यालय होगी। यहां डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक (मानोरा रोड 161 A) तक का मार्ग ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग अकोला/कारंजा से आने वाले ट्रैफिक के लिए डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक, वाशिम रोड, अरिहंत शॉप, वीएन कॉलेज, मंगलधाम, BSNL ऑफिस, शनिमंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद चौक रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
नागपुर में छुट्टी के दिन मनपा की बड़ी कार्रवाई: कॉटन मार्केट और सीताबर्डी में हटाए अतिक्रमण, 8 ठेले जब्त
चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई, पुणे-पंढरपुर-अक्कलकोट के 40 प्रत्याशी डिस्क्वालिफाई
वाशिम से आने वाला ट्रैफिक अरिहंत शॉप, वीएन कॉलेज, मंगलधाम, BSNL ऑफिस, शनिमंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद चौक से होकर जाएगा। मानोरा-डिग्रस/शहर से बाहर जाने वाला ट्रैफिक शहीद भगत सिंह चौक, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद चौक, शनिमंदिर, BSNL ऑफिस, अरिहंत शॉप, वीएन कॉलेज, बस स्टैंड, वाशिम रोड से होकर जाएगा।
तहसील कार्यालय में मतगणना
मालेगांव में मतगणना तहसील कार्यालय होगी। यहां शेलू फाटा से नागरातास ब्रिज (शेलू रोड) तक का मार्ग सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्त होने तक बंद रहेगा। वाशिम से आने वाले यातायात के लिए मेहकर रोड तथा शेलूबाजार से आने वाले ट्रैफिक के लिए अकोला रोड का मार्ग रहेगा।
यह भी पढ़ें:- ‘भाई का काम कर दिया…’ गडकरी के मजाक पर प्रियंका गांधी की मुस्कान, संसद के दिलचस्प पल का Video Viral
कारंजा में मानोरा/दारव्हा रोड से आने वाली भारी गाड़ियां और एसटी/प्राइवेट बसें झांसी रानी चौक, एमबी आश्रम, सावरकर चौक, रिलायंस पेट्रोल पंप मार्ग से होकर जाएंगी। वाशिम, मंगरुलपीर, शेलूबाजार, अकोला-पिंजर से आने वाला ट्रैफिक रिलायंस चौक, सावरकर चौक, एम।बी। आश्रम, झांसी रानी चौक से होकर जाएगा। नागरिकों से प्रशासन ने अपील की है कि वे सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Washim nagar parishad election vote counting traffic diversion 21 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














