-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Soil Testing National Agriculture Development Scheme Kharif Season 2026
वर्धा में 64% मिट्टी परीक्षण पूरा, 30 जून तक 7,500 नमूनों की जांच का लक्ष्य
- Written By: केतकी मोडक
Wardha Soil Testing Campaign: वर्धा में बढ़ते प्रदूषण व खादों से बंजर होती जमीन को बचाने के लिए निःशुल्क मिट्टी जांच जारी है। अब तक 64% काम पूरा हुआ, 30 जून तक आरोग्य पत्रिका दी जाएगी।

मिट्टी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Scientific Farming In Wardha: निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के कारण मौसम में बदलाव, रासायनिक खाद के बढ़े हुए उपयोग के कारण मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कम हो रही है। जिस पर मिट्टी का परीक्षण एकमात्र उपाय है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 30 जून तक मिट्टी परिक्षण पूर्ण कर किसानों को उचित मार्गदर्शन देने के निर्देश थे। अब तक 64 प्रश मिट्टी परिक्षण का कार्य वर्धा जिले में पूर्ण होने की जानकारी है।
खेती में रासायनिक खाद, दवाईयों के उपयोग के कारण जमीन की उपजाऊ क्षमता कम होकर बंजर हो रही है। जिससे मिट्टी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसका परीक्षण करना जरूरी हो गया है। मिट्टी के परीक्षण से कार्बन की मात्रा व अन्य कंपोनेंट्स का पता चलता है। जिससे किसानों का उत्पादन बढ़ने से मिट्टी परीक्षण करने का प्रमाण बढ़ गया है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क मिट्टी परिक्षण किया जा रहा है। वर्ष 2026 में खरीफ सीजन के पूर्व 30 जून तक जिले में 7,500 मिट्टी के नमूने लेकर परिक्षण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। दौरान 10 हजार नमूने इकठ्ठा किए गए, जिसमें से 4500 मिट्टी के नमूनों की जांच पूर्ण की गई है। 30 जून के पूर्व 3000 मिट्टी के नमूनों की जांच कर आरोग्य पत्रिका का वितरण किया जाएगा, ऐसा संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के दुर्गम इलाकों में 22 मिनी सेतु केंद्रों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण
मोहाड़ी पंचायत समिति में नई नेतृत्व टीम का चुनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा
वाढ़वन एक्सप्रेसवे सी-लिंक के खिलाफ किसानों का मोर्चा, उत्तन-डोंगरी रोड के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द करने की मांग
अकोला एमआईडीसी में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला फैक्ट्री पर छापा, 1.23 करोड़ का माल जब्त
उत्पादन में वृद्धि होने का दावा
वर्धा जिला मृद सर्वेक्षण व मृदा जांच विभाग के मार्फत मिट्टी परिक्षण करने के पश्चात बीज प्रक्रिया व अन्य विविध उपाययोजना करने के संदर्भ में मार्गदर्शन किया जा रहा है। इस वर्ष खाद के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। सटीक उपाययोजना के चलते किसानों का लागत खर्च कम कर उत्पादन में निश्चित ही वृद्धि होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है।
जिले के किसानों का बढ़ रहा प्रतिसाद
वर्धा जिला मृद सर्वेक्षण व मृदा जांच अधिकारी सागर सालुंके ने कहा है कि “मिट्टी परीक्षण को लेकर किसान जागरूक होने से प्रतिवर्ष प्रतिसाद बढ़ रहा है। अब तक 64 प्रतिशत मिट्टी परिक्षण कार्य पूर्ण कर किसानों को उपाययोजना के संदर्भ में मार्गदर्शन किया है। 30 जून के पहले शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाएगा।”
यह भी पढ़ें:- 12 साल से अटका नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प: 1,476 करोड़ की योजना अब 2,117 करोड़ तक पहुंची, फिर भी काम अधर में
| तहसील | मिट्टी नमूने लिए | जांच पूर्ण |
| वर्धा | 1,178 | 450 |
| हिंगनघाट | 1,581 | 1,310 |
| आर्वी | 1,370 | 1,277 |
| सेलू | 1,210 | 603 |
| देवली | 1,124 | 200 |
| कारंजा | 1,163 | 200 |
| समुद्रपुर | 1,317 | 556 |
| आष्टी | 1,057 | 122 |
| कुल | 10,000 | 4,718 |
Wardha soil testing national agriculture development scheme kharif season 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के दुर्गम इलाकों में 22 मिनी सेतु केंद्रों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया लोकार्पण
Jul 17, 2026 | 02:10 PMसोनम वांगचुक के ऑर्गन फेलियर की चेतावनी को लेकर सरकार पर बरसे संजय राउत
Jul 17, 2026 | 02:05 PM‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PMमोहाड़ी पंचायत समिति में नई नेतृत्व टीम का चुनाव, नारेबाजी के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 17, 2026 | 01:52 PMन्यूजीलैंड टीम से विदाई की तैयारी में ल्यूक रोंची, बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के बने नए हेड कोच
Jul 17, 2026 | 01:52 PMMakeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
Jul 17, 2026 | 01:52 PMकेन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
Jul 17, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:00 PM
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PM
दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM












