बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज

Harshvardhan Sapkal Statement: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए।
harshvardhan sapkal targets devendra fadnavis bjp politics
हर्षवर्धन सपकाल-देवेंद्र फडणवीस- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Politics: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली और महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर की अटकलें तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बड़ा तंज कसते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 'बाल से गला काटने' में माहिर हैं। इसलिए देवेंद्र फडणवीस अगर केंद्र में जाते हैं, तो वे बीजेपी के घात करने की नीति के अनुरूप प्रधान से भी बेहतर कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फडणवीस के अचानक दिल्ली दौरे के बीच आए इस बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

सपकाल का दावा है कि भाजपा में इस समय अंदरूनी संघर्ष चल रहा है और कई नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर खुद को स्थापित करने और नरेंद्र मोदी को किनारे करने की कूटनीति रच रहे हैं। इसी रणनीति के तहत फडणवीस को दिल्ली बुलाकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद पूरी तरह शिंदे गुट को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

पेपर लीक पर झुका सरकार का अहंकार

नीट परीक्षा और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर सपकाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की आवाज उठाई थी और देश के युवाओं के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार का अहंकार झुक गया है। कांग्रेस का कहना है कि वे इस घोटाले के खिलाफ संसद से सड़क तक कठोर कानून बनाने और छात्रों को न्याय दिलाने की अपनी लड़ाई मजबूती से जारी रखेंगे।

इथेनॉल नीति पर गडकरी को घेरा

सपकाल ने इथेनॉल नीति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की नीतियों पर भी सवाल उठाए और सरकार से स्पष्ट भूमिका रखने की मांग की। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और कथित परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग करती रहेगी। विपक्ष लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com