- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha School Reopening Student Uniform Fund Distribution Controversy 2026
वर्धा में 41,340 विद्यार्थियों को मिलेगा गणवेश, पहले चरण में 99.21 लाख रुपये जारी
- Written By: केतकी मोडक
Uniform Distribution: वर्धा जिले में 15 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन 41,340 विद्यार्थियों को गणवेश देने का लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षा विभाग को प्रथम चरण में 99.2 लाख का फंड मिला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wardha Government School Uniform Fund: नए शैक्षणिक सत्र को प्रारंभ होने में केवल 8 दिन ही दिन शेष है। वर्धा जिले में सभी सरकारी, निमसरकारी स्कूलें 15 जून से प्रारंभ होने जा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जरुरी तैयारी शुरु कर दी है। पहले दिन लगभग 950 स्कूलों में कक्षा 1ली से 8वीं के 41,340 विद्यार्थियों को गणवेश देने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रथम चरण में 99 लाख 21 हजार 600 रु. याने 80 प्रश निधि शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त निधि तहसीलस्तर के जरिए वितरित होगी। यह जानकारी विभाग ने दी है। हर सत्र की तरह इस वर्ष भी प्रति विद्यार्थी दो गणवेश वितरित किये जाने है, जिसमें एक स्काऊट गाईड व दूसरा स्कूल के लिए रहेगा, गणेवश के लिए 300 रुपए वितरित किए जाने है। इसमें प्रथम चरण में प्रत्ति गणवेश 240 रुपए के हिसाच से निधि तहसील को भेजा गया है।
शेष निधि आना बाकी है। दूसरे चरण का निधी प्राप्त होते ही वितरीत किया जाएंगा, ऐसा भी शिक्षा विभाग ने बताया, विद्यार्थियों को गणवेश किस प्रकार देना है, कपडा खरीदी कर इसे सिलाने से लेकर अन्य बातों का नियोजन शाला प्रबंधन समिति को करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के कुबेर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग; चार लोग गंभीर रूप से घायल
1.62 लाख लोगों की होगी जांच, गोंदिया के 263 गांवों में कुष्ठरोग सर्वेक्षण अभियान तेज
फायर नियमों की धज्जियां: नागपुर के इतवारी-गांधीबाग में छतों पर अवैध गोदाम, आग लगी तो राख हो सकता है पूरा बाजार
झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
गत वर्ष गणवेश वितरण में हुई थी देरी
उल्लेखनीय है कि, पिछले साल शैक्षणिक सत्र के पहले दिन गणवेश वितरित करने का दावा किया गया था। परंतु अधिकांश स्कूलों में नियोजन के अभाव में पहले दिन विद्यार्थी गणवेश से वंचित दिखाई दिए, इस बार भी समय पर गणवेश मिलेंगे या नहीं, इसे लेकर सवाल बना है।
यह भी पढे़ं:- वर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू
300 रुपये में गणवेश पर मचा है बवाल
उल्लेखनीय यह कि प्रति गणवेश के लिए 300 रुपये सरकार दे रही है। वर्तमान में महंगाई इतनी बढ़ गई है। अल्प राशि में गणवेश के लिए कपड़ा भी मिलना मुश्किल है। पूर्ण अनुदान भी सरकार ने अब तक दिया नहीं है। ऐसी स्थिति में स्कूल के पहले दिन स्काऊट गाईड व स्कूल का गणवेश देने की सख्ती की गई है। इसे लेकर शिक्षक संकठनों ने विरोध भी किया है। गणवेश योजना के लिए अनुदान बढाने की मांग है। पालक भी अल्प अनुदान को लेकर रोष व्यक्त कर रहे है।
| तहसील | लाभार्थी | निधी (रुपये में) |
| आर्वी (आर्यों) | 6028 | 14,46,720 |
| आष्टी | 3177 | 7,62,480 |
| देवळी | 4729 | 11,34,960 |
| हिंगनघाट | 6583 | 15,79,920 |
| कारंजा (कारजा) | 3813 | 9,15,120 |
| समुद्रपुर | 5601 | 13,44,240 |
| सेलू | 4789 | 11,49,360 |
| वर्धा (डेटा अनुसार) | 6620 | 15,88,800 |
| कुल | 41,340 | 99,21,600 |
Wardha school reopening student uniform fund distribution controversy 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 41,340 विद्यार्थियों को मिलेगा गणवेश, पहले चरण में 99.21 लाख रुपये जारी
Jun 07, 2026 | 11:00 AMपुलिस थाने में महिला ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्महत्या का किया प्रयास; करीबी को जेल भेजने से नाराज थी महिला
Jun 07, 2026 | 10:58 AMतुर्किए के विदेश मंत्री का अहम ढाका दौरा, पीएम तारिक रहमान व इस्लामी नेताओं से बड़ी बैठक
Jun 07, 2026 | 10:53 AMइधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड
Jun 07, 2026 | 10:52 AMवीकेंड पर चला वरुण धवन का जादू, जानें Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने 2 दिन में किया कितना कलेक्शन?
Jun 07, 2026 | 10:34 AMNavi Mumbai Fire: नवी मुंबई के कुबेर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग; चार लोग गंभीर रूप से घायल
Jun 07, 2026 | 10:23 AMIndonesia Minister India Visit: भारत पहुंचे इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो; एस जयशंकर के साथ करेंगे बैठक
Jun 07, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM













