

Nagpur Weather Rain Alert: नागपुर जिले में बीते करीब सवा महीने से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासी बेहाल हो गए हैं। अब सिटी को बारिश की बूंदों का इंतजार है। वातावरण सकारात्मक बना रहा तो मानसून 15 जून के आसपास विदर्भ में दस्तक दे सकता है। हालांकि उसके पहले प्री- मानसूनी वारिश की शुरुआत होगी।
मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई तो 8 जून को सिटी में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन तप रहा है और देर रात तक हवा में गर्मी बरकरार है। अब इस तपती, झुलसाती व बेजार करती गर्मी से राहत पाने बारिश का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। सिटी का पारा 40 डिसे के पार ही चल रहा है। शनिवार को भी सिटी का अधिकतम तापमान 41.6 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज हुआ। सूर्योदय का समय शाम 6:30 बजे के आसपास हो गया।
मौसम विभाग की संभावनाओं से तो लगता है कि 12 जून तक शहरवासियों को किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि 8 जून को बारिश के संकेत हैं लेकिन 12 जून तक आंशिक बदराया मौसम यानी धूप-छांव का मौसम रहने की संभावना है।
इस दौरान तापमान में कमी की जगह बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने संकेत दिये हैं कि सिटी का अधिकतम तापमान 43-44 डिसे और न्यूनतम तापमान 27-28 डिसे तक बना ही रहेगा। बता दें कि पिछले वर्ष मानसून समय से पहले विदर्भ पहुंचा था लेकिन गडचिरोली तक आकर कमजोर हो गया था।
| अवधि | संभावित मौसम | तापमान |
|---|---|---|
| 8 जून | तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना | — |
| 9 से 12 जून | आंशिक बदली, धूप-छांव का मौसम | अधिकतम 43-44°C |
| 9 से 12 जून | रात में गर्मी बरकरार | न्यूनतम 27-28°C |
| 15 जून के आसपास | विदर्भ में मानसून की संभावित दस्तक | — |