

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिल रहा है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं, बल्कि तीन बड़ी फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। तीनों फिल्मों के मुकाबले में जहां एक तरफ बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' मैदान में है, वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार बॉबी देओल की थ्रिलर और राम चरण की बड़ी फिल्म भी टक्कर दे रही है।
इस बेहतरीन मुकाबले और समीक्षकों की मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद भी वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर दिख रहा है।
वरूण धवन की फिल्म ने रिलीजिंग के पहले ही दिन से सिनेमा घरों में शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। फिल्म रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार बिजनेस करके अपने मजबूत इरादे जाहिर कर दिए थे। वहीं बीते शनिवार यानी रिलीजिंग के दूसरे दिन भी इस फिल्म की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। इस तरह से फिल्म ने रिलीजिंग के दो दिनों के भीतर ही कुल 14.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा करीब 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
वहीं बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' अपने ओपनिंग डे यानी बीते शुक्रवार को सिर्फ 50 लाख रुपये की बेहद कमजोर ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार जरूर देखा गया, लेकिन वह भी नाकाफी रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर यह फिल्म दो दिनों में केवल 1.45 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।
साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' ने बीते शनिवार को लगभग 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया है। फिल्म ने रिलीजिंग के तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।