- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha River Bridge Pulgaon Repair Delay 40 Crore Fund
40 करोड़ का मंजूर फंड अटका, वर्धा नदी के छोटे पुल की जर्जर स्थिति, नागरिक परेशान
Wardha River Bridge: पुलगांव में वर्धा नदी पर बने जर्जर पुल के नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने से नागरिक परेशान हैं और जल्द निर्माण की मांग कर रहे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Pulgaon bridge issue (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pulgaon Bridge Issue: वर्धा नदी पर बना छोटा पुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। आवागमन के दृष्टिकोण से यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। इसके नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी, लेकिन यह फंड अब भी मंत्रालय की फाइलों में अटका हुआ है। ऐसे में नागरिकों ने राजेश बकाने से गुहार लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
वर्षों पहले जब हाईवे मार्ग नहीं था, तब से यह पुल वर्धा और अमरावती जिलों को जोड़ने का प्रमुख साधन रहा है। लेकिन पिछले कई वर्षों से यह पुल उपेक्षा का शिकार है। इसके कारण विटाला ग्राम पंचायत के नागरिकों को पुलगांव पहुंचने के लिए लगभग 5 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर हाईवे के पुल से गुजरना पड़ता है। यह स्थिति पैदल चलने वाले ग्रामीणों, छात्रों और मरीजों के लिए बेहद कठिन और जोखिमभरी है। मजबूरी में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसी जर्जर पुल का उपयोग कर रहे हैं।
धार्मिक स्थल तक पहुंचने में भी परेशानी
इसी मार्ग पर संत भिकाराम महाराज का देवस्थान स्थित है, जहां दिन-रात श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। पुल की खराब स्थिति के कारण चारपहिया वाहन यहां से नहीं गुजर पाते, जिससे भक्तों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
तांत्रिक ‘कैप्टन’ गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का आरोप, दैवीय शक्ति का झांसा देकर शोषण
तपोवन में पेड़ों पर अघोरी कृत्य; मची खलबली, पेड़ों पर ठोंके गए फोटो और काली पुतलियां
मीरा-भाईंदर में ‘कीटनाशक’ की जगह सीमेंट का छिड़काव! सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
भास्कर जाधव ने उठाया मजदूरों का मुद्दा, देवयानी बोलीं ‘जय श्री राम’, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार
ये भी पढ़े: Wardha: 213 शिक्षकों का भविष्य अधर में! 48 ने दर्ज कराई आपत्ति, क्या नियम ताक पर रखकर हो रही है प्रक्रिया?
विधानसभा चुनाव से पहले विधायक राजेश बकाने ने जनसभा में वादा किया था कि इस पुल का नवीनीकरण उनके प्राथमिक कार्यों में शामिल होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर 40 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दिलाई थी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अरुण मुक्तिलवार ने भी इसकी पुष्टि की थी। हालांकि, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
कार्य शुरू होने पर मिल सकती है राहत
वर्तमान में नदी का पाट सूख चुका है। यदि इस समय पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, तो वर्षा ऋतु से पहले इसे पूरा कर आम जनता के लिए मार्ग खोला जा सकता है। फिलहाल पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर केवल दोपहिया वाहनों का आवागमन संभव है। चारपहिया वाहनों को 5 किलोमीटर लंबा खराब रास्ता तय करना पड़ता है। नागरिकों को उम्मीद है कि विधायक अपने वादे को पूरा करते हुए जल्द ही इस पुल का नवीनीकरण कराएंगे।
Wardha river bridge pulgaon repair delay 40 crore fund
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युद्ध की आग में झुलसा दिल्ली का बाजार! काजू-बादाम और पिस्ता के दाम 50% उछले; ईद से पहले मचा हाहाकार
Mar 18, 2026 | 09:02 PMतांत्रिक ‘कैप्टन’ गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का आरोप, दैवीय शक्ति का झांसा देकर शोषण
Mar 18, 2026 | 08:57 PM‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणवीर सिंह की फिल्म को मिले धमाकेदार 4.5 रेटिंग
Mar 18, 2026 | 08:48 PMतपोवन में पेड़ों पर अघोरी कृत्य; मची खलबली, पेड़ों पर ठोंके गए फोटो और काली पुतलियां
Mar 18, 2026 | 08:45 PMएसटी बेड़े में शामिल होंगी 8,300 नई बसें: घाटे से उबारने को मंत्री प्रताप सरनाईक का नया प्लान
Mar 18, 2026 | 08:42 PMशिवम दुबे ने क्यों चुना ट्रेन का सफर, वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर जाने के लिए क्यों उठाया ये कदम? तोड़ी चुप्पी
Mar 18, 2026 | 08:39 PMअविश्वास प्रस्ताव के बाद बदले ओम बिरला के सुर! लगा दी मोदी के दो मंत्रियों की क्लास, पूरी कहानी कर देगी हैरान
Mar 18, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM












