- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Tapovan Nashik Nails In Trees Superstition Environment Issue
तपोवन में पेड़ों पर अघोरी कृत्य; मची खलबली, पेड़ों पर ठोंके गए फोटो और काली पुतलियां
Tapovan Nashik: नासिक के तपोवन क्षेत्र में पेड़ों पर कीलें ठोंककर फोटो और पुतलियाँ लगाने का मामला सामने आया है, जिससे अंधविश्वास और पर्यावरण नुकसान को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Nashik civic controversy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Civic Controversy: वृक्षों की कटाई के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन के कारण चर्चा में रहे तपोवन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बबूल के कई पेड़ों पर अज्ञात व्यक्तियों के फोटो और काली पुतलियाँ (गुड़िया) कीलों से ठोंकी हुई पाई गई हैं। इस कृत्य ने न केवल अंधविश्वास का भयावह चेहरा उजागर किया है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुँचाया है।
तपोवन क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कीलमुक्त वृक्ष अभियान के अध्यक्ष अमित कुलकर्णी ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए बताया कि पेड़ों में कील ठोंकने से उनके ऊतकों को नुकसान होता है, जिससे पेड़ अंदर से खोखले होकर सूख सकते हैं।
पर्यावरण प्रेमियों में रोष
पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि इस प्रकार के अघोरी कृत्यों के जरिए समाज में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
उल्हासनगर मनपा आमसभा में हंगामा, विभिन्न समितियों के चुनाव को मंजूरी
अंधविश्वास और पर्यावरण हानि पर रोष
तपोवन में प्रस्तावित वृक्ष कटाई से पहले नासिक नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया था। इस पर अमित कुलकर्णी ने सवाल उठाया कि यदि सर्वेक्षण निष्पक्ष और ईमानदारी से हुआ था, तो कीलों से क्षतिग्रस्त ये पेड़ अधिकारियों को क्यों नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की बातों को नजरअंदाज किया गया है, तो यह नगर निगम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
ये भी पढ़े: ‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत
प्रतिक्रिया
अमित कुलकर्णी ने कहा, “पेड़ों में कीलें ठोंकना न केवल प्रकृति के प्रति क्रूरता है, बल्कि यह समाज में फैले अंधविश्वास का भी संकेत है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसे नजरअंदाज करना और भी चिंताजनक है। हम दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”
Tapovan nashik nails in trees superstition environment issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के दो मजबूत पिलर ढहे, खुफिया मंत्री की मौत पर पेजेश्कियन ने की पुष्टि; जानें क्या बोले राष्ट्रपति
Mar 18, 2026 | 09:59 PMपाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, अनफिट होने पर भी वर्ल्ड कप खेले बाबर-फखर, जांच रिपोर्ट में खुली चयन की पोल
Mar 18, 2026 | 09:58 PM‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
Mar 18, 2026 | 09:56 PMभारत की यह शानदार जगहें यूरोप को भी देती हैं कड़ी टक्कर, जानिए इन 4 टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में
Mar 18, 2026 | 09:56 PMभाई के लिए तड़पीं सेलिना जेटली, UAE में कैद विक्रांत को लेकर बोलीं- आखिरी सांस तक साथ नहीं छोड़ूंगी
Mar 18, 2026 | 09:54 PMईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने वेनेजुएला से हटाए तेल प्रतिबंध, वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने की बड़ी कोशिश
Mar 18, 2026 | 09:43 PMइंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM













