-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Lightning 49 Deaths Six Years Lightning Arrester Monsoon Alert
बिजली गिरने से 49 लोगों की मौत, यवतमाल के लोगों में डर का माहौल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
- Written By: केतकी मोडक
Wardha Monsoon: वर्धा जिले में साढ़े छह साल में आसमानी बिजली से 49 मौतें, 57 घायल। प्राकृतिक आपदाओं में कुल 75 लोगों की जान गई। प्रशासन ने 10 स्थानों पर लाइटनिंग अरेस्टर लगाए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Wardha Lightning Strike 49 Deaths: वर्धा जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। हाल ही में हिंगणघाट तहसील के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल जोड़ी की मौत हो गई।
हर वर्ष बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण जिले में जान-माल का भारी नुकसान होता है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े छह वर्षों में बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में 49 लोगों की असामयिक मौत हुई है, जबकि 57 लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हुए हैं।
विभिन्न आपदाओं में 75 लोगों ने गंवाई जान
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े छह वर्षों में आकाशीय बिजली गिरने, बाढ़ में बहने, मलबे के नीचे दबने तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 75 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 74 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि के दौरान 135 छोटे और 231 बड़े, यानी कुल 366 मवेशी भी प्राकृतिक आपदाओं का शिकार बने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
इसके अलावा, वर्धा जिले से होकर 12 प्रमुख नदियां बहती हैं। नदी के तट पर बसे गांवों में हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। जिले में कई छोटे-बड़े तालाब और सिंचाई परियोजनाएं भी हैं। अत्यधिक वर्षा होने पर इन परियोजनाओं का बैकवॉटर (भराव का पानी) गांवों और खेतों तक पहुंच जाता है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होता है। हालांकि सरकार प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, लेकिन पीड़ितों का कहना है कि यह सहायता राशि न तो पर्याप्त होती है और न ही समय पर मिल पाती है।
10 संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ‘लाइटनिंग अरेस्टर सिस्टम’
आकाशीय बिजली से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के 10 प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर ‘लाइटनिंग अरेस्टर सिस्टम’ (तड़ित चालक प्रणाली) स्थापित किए गए हैं। यह आधुनिक प्रणाली बिजली गिरने की स्थिति में उसके उच्च विद्युत प्रवाह को अवशोषित कर सुरक्षित रूप से जमीन के भीतर (अर्थिंग) पहुँचा देती है। इससे मानव जीवन, भवनों तथा विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, जिले में यह प्रणाली मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर कार्यरत है:
- सेलू तहसील: येलाकेली
- समुद्रपुर तहसील: लोखंडी एवं गिरड़
- हिंगणघाट तहसील: लाडकी एवं अल्लीपुर
- आर्वी तहसील: निंबोली एवं वाढोणा
- आष्टी तहसील: साहुर
- कारंजा तहसील: रहाटी
- वर्धा तहसील: मुख्यालय क्षेत्र
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और कड़कड़ाती बिजली के समय पेड़ों या खुले मैदानों में जाने से बचें।
यह भी पढ़ें:- मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
गाज गिरने से मृतकों की संख्या
| वर्ष | मृत्यु | घायल |
| 2020 | 10 | 13 |
| 2021 | 05 | 16 |
| 2022 | 12 | 09 |
| 2023 | 07 | 09 |
| 2024 | 07 | 05 |
| 2025 | 07 | 14 |
| 2026 (अब तक) | 01 | 00 |
| कुल | 49 | 57 |
Wardha lightning 49 deaths six years lightning arrester monsoon alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













