Cocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का जलवा बरकरार है। फिल्म ने अपने 9वें दिन शानदार कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Cocktail 2 Box Office Collection Day 9
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shahid Kapoor Cocktail 2 BO Collection:  अभिनेता शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी फिल्म 'कॉकटेल 2' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकेंड की छुट्टियों का फिल्म को भरपूर फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।

फिल्म 'कॉकटेल 2' के रिलीज के 9वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो रफ्तार पकड़ी है, 'कॉकटेल 2' ने बीते शनिवार को भारतीय बाजार से लगभग 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस नए आंकड़े को मिला देने के बाद अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 78.75 करोड़ रुपये तक हो चुकी है। वहीं अगर भारतीय बाजार में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा अब तक 93.97 करोड़ रुपये तक हो चुका है।

विदेशी बाजार में भी फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे

फिल्म 'कॉकटेल 2' की कामयाबी की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी इसका पूरा डंका बज रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर के सबको चौंका दिया है।

फिल्म के कुल बजट और इसके स्टारकास्ट की साख को देखते हुए जानकार अब इसे साल का एक बेहद सफल और मुनाफे वाला सौदा मान रहे हैं। फिल्म का यह सफर सिनेमाघरों में पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर साबित हो चुका है।

नई स्टारकास्ट और एकदम अनोखी कहानी

साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के एक्टिंग से सजी 'कॉकटेल' आई थी, जिसे आज भी युवाओं के बीच एक कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल है। ऐसे में मेकर्स के सामने एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इस बार पुरानी कहानी को दोहराने की बजाय एक बिल्कुल नया दांव खेला।

इस सीक्वल में पूरी कहानी, स्क्रीनप्ले और किरदारों को आज के दौर के हिसाब से पूरी तरह से बदल दिया गया है। फिल्म 'कॉकटेल 2' में कुणाल के रूप में शाहिद कपूर, एली के किरदार में कृति सेनन और दिया के रूप में रश्मिका मंदाना की तिकड़ी ने बड़े पर्दे पर जो कमाल दिखाया है, वह आज की पीढ़ी को बहुत ही स्वाभाविक और मनोरंजक लग रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com