-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Juhi Chawla Fitness Tips Yoga Routine Health Secret At 58
Juhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें
- Written By: रीता राय सागर
Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी गिनी चुनी अदाकाराओं में से एक हैं, जो 58 की उम्र में भी फिट, एक्टिव और फ्रेश नजर आती हैं। आइए जानते हैं जूही के फिटनेस का राज।

जूही चावला (फोटो.सोशल मीडिया)
Fitness In Your 60’s: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को देखकर अकसर हम सभी के मन में यही सवाल आता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी वो इतनी फिट और ग्लोइंग कैसे रहती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव का शिकार हैं, खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।इन सबके बीच जूही की लाइफस्टाइल वाकई हैरान करने वाली है।
हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि पिछले 20 सालों से योगा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसी वजह से वो मेंटली और फिजिकली फिट रहती हैं।
20 साल से कर रही हैं योग
जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो बीते 20 साल से योग कर रही हैं। शुरूआत में उन्होंने भी बड़ी मुश्किलों का सामना किया। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तब कई आसन करते समय उनके शरीर में दर्द होने लगता था। कई बार तो वो सोच में पड़ जाती थीं कि आखिर इसका फायदा क्या है? लेकिन अभ्यास करते-करते उन्हें पॉजिटिव रिजल्ट दिखने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
जूही चावला (फोटो.सोशल मीडिया)
जूही का फेवरेट है शवासन
जूही ने बताया कि योग सेशन में बॉडी को रिलैक्स करने के लिए लास्ट में किया जाने वाला शवासन उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इससे उन्हें आराम भी मिलता था। समय के साथ योग उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया।
सिर्फ शरीर नहीं, मन को भी मिलता है फायदा
जूही का कहना है कि योग केवल शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं है। इससे उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है। अगर हम रोजाना योग करेंगे तो हमारे जीवन और हमारी सोच दोनों पॉजिटिव बनी रहेगी।
योग और तनाव
आजकल ज्यादातर लोग काम के दबाव, जिम्मेदारियों और भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं। ऐसे में स्ट्रेस हो जाता है। अगर आपको अपनी लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाना है, तो योग जरूर करना चाहिए। इससे आपको नई एनर्जी मिलती है और आप एक नए दिन के लिए अधिक तैयार रहते हैं।
फिटनेस के लिए जरूरी है नियमितता
जूही ने बताया कि किसी भी फिटनेस रूटीन का फायदा तब मिलता है, जब आप उसे नियमित रूप से करें। सिर्फ कुछ दिनों तक योग या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर रोज थोड़ा समय निकालकर योग किया जाए, तो शरीर और मन दोनों को ही फायदा होगा।
Juhi chawla fitness tips yoga routine health secret at 58
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














