-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor Rajnath Singh Viral Video Defence Ministry Clarification Congress
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
- Written By: प्रिया जैस
Operation Sindoor Controversy: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बयान पर रक्षा मंत्रायल ने स्पष्टीकरण दिया है।

राजनाथ सिंह (सौजन्य-IANS)
Rajnath Singh on Operation Sindoor Controversy: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान को लेकर अब केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ है। सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और गलत बताते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया गया है।
केंद्र सरकार ने साफ कहा कि आलोचकों ने संसद में राजनाथ सिंह के पूरे भाषण और संदर्भ को नजरअंदाज किया है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में गलत दावा किया जा रहा था, जिसमें यह कहा गया कि भारतीय वायुसेना के पायलट मारे गए थे। केंद्र सरकार ने इस दावे को गलत करार दिया और कहा कि इनका उद्देश्य सैन्य अभियान की सफलता को कमजोर करना और जनता का मनोबल गिराना था।
तोड़-मरोड़ के पेश किया गया बयान
केंद्र सरकार ने अपने स्पष्टीकरण से भ्रामक सूचनाओं का जवाब दिया और कहा कि इसे सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए न कि किसी अलग-थलग बयान के रूप में पेश किया जाना चाहिए। संसद में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि राजनाथ सिंह के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर और उसमें भारतीय सशस्त्र बलों के प्रदर्शन का डिटेल थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना के कर्मी मारे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
काम नहीं आई चन्नी की चाल! कांग्रेस हाईकमान ने दिया दो टूक संदेश, वड़िंग ही रहेंगे पंजाब के अध्यक्ष
मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात
सिर्फ़ दो ही संभावनाएँ हैं। या तो रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने जब संसद को संबोधित किया तो उनकों यह जानकारी ही नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे। यदि ऐसा है, तो यह उस मंत्री पर गंभीर प्रश्नचिह्न है, जिसे उसी मंत्रालय के मामलों की जानकारी नहीं है जिसका वह नेतृत्व कर रहे हैं।… pic.twitter.com/5JdSjaqf0B — Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 27, 2026
साथ ही दावा किया कि एलओसी के पास पाकिस्तान के कई एयरबेस और उनकी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। राजनाथ सिंह के संबोधन में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, उनकी क्षमता और ऑपरेशन की दक्षता को सम्मान देना था। साथ-साथ भारत विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब देना था। केंद्र सरकार ने दोहराया कि भारत सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सशस्त्र बलों के सदस्य खास तौर पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों के प्रति सर्वोच्च सम्मान रखते हैं।
यह भी पढ़ें – ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
शहीदों के बलिदान का सम्मान
केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा कि शहीदों के बलिदान का सम्मान हमेशा गर्व और सम्मान के साथ किया जाता है। उनका नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अंकित किया जाता हैं। उन शहीदों के परिवारों और आश्रितों को शिक्षा, स्वास्थ्य और लाभाकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आपको जानकारी दें, कि कांग्रेस पार्टी ने राजनाथ सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था और कहा था कि सरकार ने शहीदों की शहादत को एक साल तक छिपाने की कोशिश की।
Operation sindoor rajnath singh viral video defence ministry clarification congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: राज्य में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Jul 19, 2026 | 05:55 AMDaily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














