- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Vardha Chandan Theft Mohgaon Forest Smugglers Arrested
वर्धा में चंदन तस्करी की कोशिश नाकाम, CCTV ने खोली चंदन तस्करों की पोल, 6 गिरफ्तार
Wardha News: वर्धा के मोहगांव जंगल में चंदन चोरी की कोशिशों का पर्दाफाश हुआ है। विभाग ने CCTV फुटेज की मदद से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 43.80 किग्रा चंदन, मोबाइल समेत 3 लाख का माल जब्त किया।
- Written By: आकाश मसने

गिरफ्तार चंदन तस्कर व वन विभाग के अधिकारी (फोटो नवभारत)
Wardha Sandalwood Smuggling News: वर्धा के गिरड वनक्षेत्र के मोहगांव जंगल में चंदन के पेड़ों की चोरी का पर्दाफाश किया गया। पखवाड़ा पहले भी चंदन तस्करों ने इसी प्रकार की कोशिश की थी। इस बार जंगल में लगे सीसीटीवी में चोरों की हरकत कैद होते ही वनविभाग ने तुरंत एक्शन लिया। तस्कर फरीदपुर परिसर में कार छोड़ कर फरार हो गए।
वनविभाग की टीम ने उनका पीछा कर शुक्रवार की सुबह नागपुर जिले के बोथली से 6 तस्करों को हिरासत में लिया। एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। वनविभाग ने आरोपियों से 43 किलो 80 ग्राम चंदन के टुकड़े, दो आरी, कुल्हाड़ी, पांच मोबाइल व एक कार समेत कुल 3 लाख रुपयों का माल बरामद किया है।
वनविभाग के अनुसार, आरोपी कार क्रमांक एमएच 29 एडी 784 से जंगल में पहुंचे थे, जहां चंदन के पेड़ की कटाई कर इसके टुकड़े कर फरार होने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगते ही वनविभाग व पुलिस की टीमों ने छापा मारा।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
छत्रपति संभाजीनगर के लिए राहत: जून से 55 MLD अतिरिक्त पानी मिलने का रास्ता साफ, मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
उद्योग मंत्री उदय सामंत का बयान, ईंधन संकट पर राजनीति न करें, स्थिति पर केंद्र की है पैनी नजर
ये आरोपी पकड़े गए
पकड़े गए आरोपियों में नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित डोंगरगांव निवासी शुभम अशोक कांकोजे (25), राजेश गुलाबसिंग राजपूत (32), मयूर राधेश्याम नोकरीया (32), गोन्ही निवासी धर्मेंद्र मारोती कुमेरिया (32), ओमप्रकाश तेजराम गुजवार (31) और वाशिम जिले के मानोडा तहसील स्थित झंझोली निवासी संदीप नरेश राठोड (38) शामिल हैं। डोंगरगांव निवासी सृजन रमेश मलगाम फरार बताया गया है।
यह भी पढ़ें:- उठाव नहीं हुआ तो गड़चिरोली में करेंगे धान फेंको आंदोलन, ऑल इंडिया किसान सभा की चेतावनी
इस कार्रवाई को उप वनसंरक्षक हरवीर सिंह, हरीश सरोदे के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी निलेश गावंडे, वनरक्षक समीर वाघ, जीवन काळबांडे, एसबी सेन्द्रे, एलजे गोहणे, आरएल चौके, केजी गुंडप्पा, पीडी बेले, वनश्रमिक अविनाश बावणे, एएस दांडेकर, एसएन ओरके, एटी कुंभारे, एनएन दर्वे, एएम आखूड, बीडब्ल्यू नागोसे, रोषण कुत्तरमारे, गिरड के थानेदार विकास गायकवाड के नेतृत्व में जयपाल सूर्यवंशी, दत्ता मोरे, गृहरक्षक दिवाकर जांभुले, हरीश चौरे आदि ने मोहगांव, आर्वी, फरीदपुर, बोथली के ग्रामीणों की मदद से अंजाम दिया।
‘सीनेस्टाइल’ हिरासत में लिया गया
कार्रवाई के डर से चंदन तस्कर कार से भाग निकले। उन्हें रोकने के लिए मोहगांव, आर्वी में ग्रामीणों की मदद से मार्ग पर बैलबंडी खड़ी की गई, परंतु तस्करों ने बैलबंडी को टक्कर मारते हुए कार दौड़ा दी। गड़बड़ी में तस्कर फरीदपुर की दिशा में गए। यहां आगे बढ़ने का मार्ग न होने से उन्होंने वहीं पर कार छोड़ दी और खेतों से भागने की कोशिश की।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रातभर खोज मुहिम जारी रखी। आखिरकार तस्करों को नागपुर जिले के बोथली-किन्हाला गांव परिसर से ‘सीनेस्टाइल’ हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Vardha chandan theft mohgaon forest smugglers arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














