ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग! डर के साये में जी रहे राष्ट्रपति, रिपब्लिकन सांसदों को दी चेतावनी

US Midterm Election 2026: डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की स्थिति पर चिंता जताई, हाउस बहुमत खोने पर डेमोक्रेट्स महाभियोग की कोशिश कर सकते हैं।
Trump on Mid Term Elections
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump on Mid Term Elections: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में वाशिंगटन में हाउस रिपब्लिकन कॉकस रिट्रीट में 2026 में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस पर नियंत्रण बनाए रखने में असफल रहती है, तो डेमोक्रेट्स उनके खिलाफ महाभियोग का मुद्दा उठा सकते हैं। 

उन्होंने मिडटर्म चुनावों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए बताया कि इतिहास में सत्ताधारी पार्टियों की मिडटर्म चुनावों में सीटें हारने की प्रवृत्ति रही है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि जनता उनके नेतृत्व और अर्थव्यवस्था को लेकर कितनी असंतुष्ट है।

मिडटर्म चुनाव ये क्यों डरे हुए है ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, “वे कहते हैं कि जब आप राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो मिडटर्म चुनाव हार जाते हैं। आप सब लोग काफी समझदार हैं। आप इस क्षेत्र में मुझसे काफी ज्यादा समय से हैं। काश आप मुझे समझा पाते कि जनता के दिमाग में क्या चल रहा है।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी बढ़त में दिख रही है और उन्हें हाउस पर फिर से नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद है। हालांकि राजनीतिक माहौल अभी भी डेमोक्रेट्स के पक्ष में है, लेकिन बड़ी जीत की संभावना पूरी तरह निश्चित नहीं है। इसी संबंध में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर माइक जॉनसन ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि अगर रिपब्लिकन हाउस में बहुमत खो देते हैं, तो डेमोक्रेट्स आक्रामक कदम उठाएंगे और ट्रंप पर महाभियोग चलाने की कोशिश कर सकते हैं।

ट्रंप के खिलाफ दो बार चला महाभियोग

ट्रंप के खिलाफ पहले भी दो बार महाभियोग चल चुका है। पहली बार 2019 में जब डेमोक्रेट्स ने हाउस पर नियंत्रण किया था और दूसरी बार 2021 में उनके कार्यकाल के अंत से कुछ समय पहले। हाल ही में डेमोक्रेट्स के कुछ नेताओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की संभावना जताई थी।

इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि 2026 के मिडटर्म चुनाव न केवल रिपब्लिकन पार्टी के लिए, बल्कि ट्रंप के राजनीतिक भविष्य और अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य के लिए भी निर्णायक साबित होंगे। हाउस में बहुमत का खोना या बनाए रखना, दोनों ही स्थिति में बड़े राजनीतिक तनाव और संभावित विवादों की संभावना बनी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com