-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Election 2026 Campaigning Public Outrage Bjp Candidates Viral Video
BJP उम्मीदवारों की ‘नो एंट्री’, नागपुर में प्रचार के दौरान पूर्व नगरसेवकों पर फूटा जनता का गुस्सा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Corporation Elections: मेडिकल टीबी वार्ड क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवारों को महिलाओं ने खदेड़ा। 15 जनवरी को वोटिंग से पहले पूर्व नगरसेवकों के खिलाफ जनता का भारी रोष।

भाजपा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: इस महीने की 15 तारीख को मनपा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। सभी राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। सुबह 8 बजे से ही प्रचार का पोंगा गलियों में पहुंच रहा है। कुछ उम्मीदवार तो ढोल-ताशे के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी दौरान कुछ उम्मीदवारों खासकर पूर्व नगरसेवकों को नागरिकों की नाराजी का भी सामना करना पड़ रहा है।
कोई उनके चुनाव के समय ही प्रकट होने का आरोप लगाते हुए भड़ास निकाल रहा है तो कोई बस्ती की समस्याओं के निराकरण में ध्यान नहीं देने का आरोप लगा रहा है। इससे प्रचार में निकले उम्मीदवारों की स्थिति अजीब सी हो रही है। वोट लेना है तो पलटकर जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। बस, दोनों हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं और आशीर्वाद की अपील कर रहे हैं।
बस्ती में नहीं घुसने दिया
मेडिकल टीबी वार्ड के पीछे बस्ती में भाजपा के उम्मीदवारों के साथ ऐसा ही वाकया हुआ जब नाराज महिलाओं ने उन्हें प्रचार के लिए बस्ती में ही नहीं घुसने दिया। कुछ महिलाओं ने तो सरेआम एक पूर्व नगरसेवक पर जमकर भड़ास तक निकाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
भाजपा के चारों कैंडिडेट बस्ती में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो कुछ महिलाओं ने पैनल में शामिल एक उम्मीदवार को जमकर आड़े हाथ लिया। उनकी शिकायत यह थी कि बीते चुनाव के बाद उन्होंने कभी बस्ती में झांककर तक नहीं देखा। बस्ती की सड़कों की दुर्दशा पर नाराजी जताई और कहा कि उन्हें तो बस्ती से वोट नहीं मिलने वाला।
महिलाओं को शांत करने की कोशिश
भड़की हुईं महिलाओं को देख पैनल के एक अन्य उम्मीदवार ने हाथ जोड़कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया और उस नगरसेवक को पीछे कर दिया। महिलाओं का भी कहना था कि किसी दूसरे उम्मीदवार से उन्हें कोई शिकायत नहीं है लेकिन यह बंदा हमें नहीं चाहिए।
काफी देर तक उन्हें मनाने का प्रयास चलता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पूरे शहर में प्रचार के दौरान कई मुद्दों को लेकर नागरिक अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – उत्तर नागपुर: कांग्रेस-भाजपा के बीच ‘हाथी’ की एंट्री; नितिन राऊत बनाम मिलिंद माने की साख दांव पर
समर्थन का सिलसिला भी हुआ शुरू
मनपा चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अभी से शुरू हो गए हैं। पहले तो पार्टियों ने बगावत कर नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम वापस करवाये। बावजूद इसके जो मैदान पर डटा हुआ है उन्हें समझा-बुझाकर या फिर प्रलोभन देकर अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जाहिर करवाने की कवायद भी शुरू हो गई है। वोटिंग के लिए महज 8 दिन शेष हैं और प्रचार के लिए 7 दिन बचे हुए हैं।
बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार मतदान के पूर्व ही अपना पक्ष मजबूत करने लिए निर्दलीयों, बागियों आदि से बातचीत, सौदेबाजी कर अपने पक्ष में समर्थन का प्रयास कर रहे हैं। समर्थन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रभाग क्रमांक 18 में ओपन वर्ग से निर्दलीय उम्मीदवार ने बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन की घोषणा की है। 1-2 दिनों में यह सिलसिला तेज होने की संभावना है।
Nagpur nmc election 2026 campaigning public outrage bjp candidates viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














