-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Rain Damages Karanja In Wardha Damage Assessment Report Not Being Done
किसानों की परेशानी बढ़ी: वर्धा के कारंजा में लगातार बारिश से खराब, नहीं हो रहा पंचनामा
- Written By: आकाश मसने
Wardha News: वर्धा की कारंजा तहसील में लगातार बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। मोबाइल ऐप न होने से नुकसान का पंचनामा नहीं हो रहा। विभाग की अनदेखी किसानों की चिंता बढ़ी है।

किसान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Farmer Loss News: वर्धा जिले की कारंजा तहसील में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। नुकसान का पंचनामा करने के लिए मोबाइल ऐप की आवश्यकता होती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, जिससे वे इस प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर आकर पंचनामा करने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस स्थिति में किसानों की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है।
पिछले तीन-चार वर्षों से मौसम की मार के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस साल भी मौसम में असामान्यता के कारण किसानों को ‘अस्मानी’ और ‘सुल्तानी’ दोनों ही संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
खरीफ सीजन की शुरुआत में बारिश नहीं होने से किसानों को दुबारा बुवाई करनी पड़ी और अब पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण सोयाबीन, कपास, तुअर, फल, और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 63.77 लाख का माल जब्त
वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली
PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
वर्धा में 1,800 छात्र देंगे NEET की परीक्षा, 6 केंद्रों पर रहेगा तगड़ा बंदोबस्त, प्रशासन तैयार
किसान अपने खेतों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा। उनके सामने कैसे जियें यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऊपर से माता-पिता की बीमारी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
क्या किसानों को कर्जमाफी मिलेगी?
पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार ने किसानों को कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज तक अधिकतर किसानों का ‘सातबारा’ कोरा नहीं हुआ है। किसानों को उम्मीद थी कि वे पूरी तरह से कर्जमुक्त होंगे, लेकिन अब उनकी वह उम्मीद भी खत्म होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:- फिर उठी आष्टी को तहसील बनाने की मांग, शिवसैनिक पहुंचे मंत्री जायसवाल के पास, 25 से जारी है संघर्ष
ऐसे में किसानों की मांग है कि सरकार को जल्द से जल्द सभी किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे कदमों से बचा जा सके। क्योंकि आज की स्थिति में किसान के लिए जीना मुश्किल हो गया है।
सरकार की आर्थिक सहायता में भी कटौती?
पिछली सरकार ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 13,600 की सहायता तीन हेक्टेयर तक देने का निर्णय लिया था। लेकिन चर्चा है कि वर्तमान सरकार ने यह सीमा घटाकर दो हेक्टेयर कर दी है और सहायता राशि को भी घटाकर 6,800 प्रति हेक्टेयर कर दिया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगने वाला है और इसको लेकर गांवों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार आखिर किसानों की परीक्षा कब तक लेगी? किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। किसानों की यह पीड़ा अब केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी चिंता का विषय बन गई है।
Rain damages karanja in wardha damage assessment report not being done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMरेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














