- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Provide Justice To Every Citizen Who Comes To Office Says Guardian Minister Pankaj Bhoyar
कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को न्याय दे: पालकमंत्री पंकज भोयर
Pankaj Bhoyar: कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को दूर कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करें, ऐसा आवाहन महाराष्ट्र के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

वर्धा में मनाया गया राजस्व दिवस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: राजस्व विभाग पर जिले के प्रशासन और प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी है। नागरिकों को सेवा देने का यह अवसर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस अवसर का उपयोग करते हुए कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को दूर कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करें, ऐसा आवाहन महाराष्ट्र के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किया। वे जिला अधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागार में आयोजित राजस्व दिवस के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वान्मथी सी., अपर जिलाधिकारी नरेंद्र फुलझेले, उपजिलाधिकारी श्रीपती मोरे, उपजिलाधिकारी (निर्वाचन) अनिल गावित, तहसीलदार व अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ. भोयर ने कहा कि वर्धा जिले की पहचान ‘गांधी जिला’ के रूप में विश्वभर में है। अब इस जिले को एक आदर्श (रोल मॉडल) के रूप में पहचान दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध, पारदर्शी और तेज़ गति से कार्य करें।
राज्य सरकार हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ
उन्होंने आत्महत्या प्रभावित जिले की छवि को सुधारने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पालकमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खड़ी है। कोतवालों का मानधन ₹5,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने का निर्णय सरकार ने पहले ही लिया है।उन्होंने पदोन्नति, तलाठी कार्यालय और अन्य मांगों पर मंत्रालय स्तर पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने अपने भाषण में कहा कि राजस्व विभाग को अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। जिले ने राजस्व वसूली में सराहनीय कार्य किया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
वर्धा पुलिस भर्ती: 134 पदों के लिए मैदानी परीक्षा संपन्न; 3574 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए हुए शामिल
वर्धा में 20 दिन, 35 मौतें! आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे हैं युवा और किसान? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
ग्रामपंचायतों में प्रशासक राज का कब्जा, वर्धा की 60% पंचायतों में जनप्रतिनिधि आउट, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ये भी पढ़े: Gondia News: मुझ पर लगे आरोप निराधार, सरपंच हर्ष मोदी ने किया मानहानि का दावा
‘जिवंत सातबारा’ अभियान
नागरिकों की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है और इस कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए, विशेष रूप से किसानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और त्वरित कार्य आवश्यक है। प्रमुख योजनाओं का वितरण इस अवसर पर वनाधिकार पट्टे, नजूल भूखंड, जाति प्रमाणपत्र तथा ‘जिवंत सातबारा’ अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को दस्तावेज़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक उपजिलाधिकारी श्रीपती मोरे ने किया, संचालन मारोती जायभाये ने तथा आभार प्रदर्शन नायब तहसीलदार अतुल रासपायले ने किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान राजस्व दिवस के अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया। जिनमें उपविभागीय अधिकारी दीपक कारंडे, तहसीलदार योगेश शिंदे, उपअधीक्षक सुनिल बन, सहाय्यक उमेश ठाकरे, निबंधक अनंत अरमरकर, नायब तहसीलदार संजय काटपाताळ, लघुलेखक अनिल अवताडे, सहायक राजस्व अधिकारी विजया फटींग, मंडल अधिकारी विजयकुमार घोडे, तलाठी मंगेश ठुमके, सोनू घुबडे, वाहन चालक अनंत गंधे, शिपाई प्रविण कळमकर, रागीनी आडे, पुलिस पाटिल पल्लवी आमझरे व अन्य कर्मचारियों का समावेश रहा।
Provide justice to every citizen who comes to office says guardian minister pankaj bhoyar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














