-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Police Raid On Ipl Betting Centre And Cheated Of 12 Lakh In The Name Of Job
Wardha News: आयपीएल सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 लाख 52 हजार की सामग्री जब्त, नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी
- Written By: आंचल लोखंडे
हिंगनघाट शहर में चल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टा अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा के दल ने कार्रवाई की। दूसरी घटना में नागपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों को 12 लाख रुपयों से ठगा गया।

आयपीएल सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: हिंगनघाट शहर में चल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टा अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा के दल ने कार्रवाई की। इस दौरान बुकी से 2 लाख 52 हजार की सामग्री जब्त की गई। पुलिस को सूचना मिली कि हिंगनघाट के चौधरी वार्ड, बीबीसी ग्राउंड समीप निवासी तुलशीदास गिरधारीलाल पाखराणी (44) अलग-अलग मोबाइल फोन से ग्राहकों से संपर्क कर आयपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का जुआ खेल रहा है।
शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स और गुजरात टायटन्स के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन जुआ खेल रहा है। उक्त जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन को जानकारी देकर रेड किया। तुलसीदास पाखराणी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए। टीवी, रिमोट और 77 हजार 20 रुपये की राशि जब्त की गई।
लगवाड़ी होने की जानकारी
जांच में घर में विदेशी शराब की बोतल भी पाई गई। पुलिस जांच के दौरान उसने ज्यादा दांव होने पर राकेश बारसागडे, नितीन चमेडिया निवासी पांढरकवडा केलापुर के यहां उसकी लगवाड़ी होने की जानकारी दी। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, बालाजी ललपालवाले, गजानन लामसे, चंद्रकांत बुरंगे, भूषण निघोट, मनिष कांबले, रितेश शर्मा, अमोल नगराले, गोपाल बावनकर, मंगेश आदे, दीपक साठे, प्रफुल पुनवटकर, राठोड ने की।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
नौकरी के नाम पर 12 लाख से ठगा, दो गिरफ्तार
वहीं दूसरी घटना में नागपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों को 12 लाख रुपयों से ठगा गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया। देवली तहसील के बुद्धनगर कवठा झोपड़पट्टी निवासी अखिल किसन गाडगे (35) ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज की है।
जाली कागजात के बल पर ठगी
नागपुर के मानकापुर प्लॉट क्र. 78, फ्लैट क्र. 102 निवासी राजीव हिरास्वामी रेड्डी, पांढरकवडा रोड यवतमाल निवासी वसीम मिर्झा बेग रशिद बेग, कवठा निवासी सुरज राजकुमार घोरपडे, दिलीप सूर्यभान घोरपडे और सोनाली सुरज घोरपडे ने नागपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी अखिल गाडगे, सुरज भरकुडे और प्रफुल कुंभारे को लगाने का आश्वासन देकर उनसे 1 मार्च 2019 से 22 जनवरी 2024 तक चार लाख ऐसे कुल बारह लाख रुपये लिए।
जिसके बाद उन्हें जाली ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कागजात दिए। जब तीनों फैक्ट्री में पहुंचे तब कागजात जाली होने की बात सामने आई। अखिल गाडगे की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर सुरज घोरपडे और दिलीप घोरपडे को गिरफ्तार किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Police raid on ipl betting centre and cheated of 12 lakh in the name of job
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM















