-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Nominations Will Be Filled In 4 Nagar Panchayats Of The District From Today
नपं अध्यक्ष चुनाव का बजा बिगुल, आज से जिले की 4 नगर पंचायत में भरे जाएंगे नामांकन
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. जिले की चार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव का बिगुल बज चुका है. जिलाधिकारी ने चुनाव की प्रक्रिया घोषित कर दी है. मंगलवार, 8 फरवरी को नपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे. 15 फरवरी को नपं अध्यक्ष पद के साथ ही उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा. राजनीतिक दलों की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस कायम रखा गया है. अध्यक्ष पद के लिए संभावितों ने वरिष्ठ नेताओं से लाबिंग शुरू कर दी है. जिले की समुद्रपुर, सेलू, कारंजा घाड़गे व आष्टी शहीद नगर पंचायत की मतगणना 19 जनवरी को हुई थी. मतगणना के बाद सभी दलों की नजरें नपं अध्यक्ष पद के आरक्षण पर लगी थी.
राजनीतिक दलों की गतिविधियां हो गई तेज
राज्य सरकार ने आरक्षण घोषित करने के उपरांत अध्यक्ष पद चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई. आष्टी शहीद नपं छोड़ अन्य तीनों जगह पर सर्वसाधारण महिला प्रवर्ग तथा आष्टी शहीद में सर्वसाधारण पुरुष के लिये आरक्षण घोषित हुआ है. आरक्षण निर्धारित होने से नपं अध्यक्ष पद चुनाव की ओर सभी प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों की निगाहें लगी थी.
जिलाधिकारी ने घोषित किया चुनाव कार्यक्रम
जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने नपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है. 8 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नपं अध्यक्ष पद के लिये नपं कार्यालय में नामांकन पत्र के वितरण के साथ ही इसे स्वीकृत किए जायेंगे. 2 बजे के उपरांत नामांकनों की छंटनी होगी़ शाम 5 बजे नामांकन की सूची प्रसिध्द की जाएगी़ 10 फरवरी की शाम 5 बजे तक अपील दाखिल करने के लिये समयावधि दिया गया है. 11 फरवरी को पात्र नामांकनों की सूची प्रसिद्ध होगी. 14 की शाम 4 बजे तक नामांकन पीछे लेने का समय दिया गया है. 15 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र स्वीकारे जाएंगे. दोपहर 1 बजे नपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिये विशेष सभा होगी. अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद उपाध्यक्ष के लिये दाखिल नामांकन की छंटनी होगी़ पात्र प्रत्याशियों की सूची घोषित करने के उपरांत 15 मिनट के भीतर नामांकन पत्र वापस लेने का समय रहेगा. तत्पश्चात उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस के सड़क पर, RTO ने लगाया 26 लाख का जुर्माना
वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
वर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
कारंजा, आष्टी में कांग्रेस का रहेगा अध्यक्ष
जिले की चार नपं में से कारंजा व आष्टी में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने से उनका अध्यक्ष होना तय है. किंतु अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व विधायक अमर काले ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले है. इससे नागरिकों की नजर अगले अध्यक्ष की ओर लगी है. काले की कृपादृष्टि जिस पर रहेगी, वह नया नपं अध्यक्ष बनेगा.
सेलू नपं में कांग्रेस करेगी कमबैक
सेलू नपं बनने के बाद कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था. इस बार कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है. परंतु कांग्रेस के दोनों गुटों को एकमंच पर लाने की जी तोड़ कोशिश पालकमंत्री सुनील केदार ने की, जिससे कांग्रेस ने बहुमत का जुगाड़ कर लिया है. नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर दोनों गुटों में माथापच्ची शुरू है. वहीं भाजपा भी कांग्रेस के एक गुट में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में सेलू नपं की ओर सभी की नजरें लगी है.
समुद्रपुर नपं में होगा घमासान
समुद्रपुर नपं में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. राकां व भाजपा को चार-चार सीटें मिली है. बहुमत के लिये 9 सदस्य की आवश्यकता है. राकां का किसान संगठन के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन होने के कारण उनके पास 6 सदस्य है. उन्हें तीन सदस्यों की आवश्यकता है. वहीं भाजपा भी बसपा, शिवसेना व निर्दलीय को पकड़कर सत्ता के समीकरण जोड़ने प्रयासरत है. बीते पांच वर्ष नपं में भाजपा की सत्ता थी. यह सत्ता कायम रखने विधायक समीर कुणावार हरसंभव प्रयास कर रहे है. उनके प्रयास को नाकाम करने में राकां नेता एड. सुधीर कोठारी जुड़े है.
Nominations will be filled in 4 nagar panchayats of the district from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMCM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PMअयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
Jul 07, 2026 | 10:21 PMIND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
Jul 07, 2026 | 10:16 PMGoogle का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Jul 07, 2026 | 10:13 PMCM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
Jul 07, 2026 | 10:13 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
Jul 07, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM














