-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Devabhau National Kabaddi Competition Will Be Concluded Today In Wardha
देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का आज होगा भव्य समापन, सीएम फडणवीस समेत बॉलीवुड कलाकार भी होंगे शामिल
- Written By: प्रिया जैस
Wardha News: वर्धा जिले में आज कबड्डी एसोसिएशन विदर्भ संघ, नागपुर संलग्न एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का समापन होगा। इस कार्यक्रम में सीएम सहित कलाकार शामिल होंगे।

देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का होगा समापन (सौजन्य-एक्स)
वर्धा: कबड्डी एसोसिएशन विदर्भ संघ, नागपुर संलग्न एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का सोमवार शाम 5 बजे वर्धा स्थित शहीद भगतसिंग मैदान रामनगर में समापन होने वाला है। स्पर्धा की अंतिम मैच देखने व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति रहने वाली है। राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी व केसरी वीर सिनेमा के सभी कलाकार भी उपस्थित रहने वाले हैं।
स्पर्धा का उद्घाटन 9 मई को देवली स्थित विदर्भ केसरी रामदास तडस स्टेडियम में किया गया। स्पर्धा में विविध राज्यों की टीमें स्पर्धा में शामिल है। 12 मई तक यह स्पर्धा का समापन शाम 5 बजे अंतिम मैच के साथ होगा। महिला व पुरूष जूनियर दोनों गुटों में यह स्पर्धा खेली जा रही है। स्पर्धा के आयोजन कबड्डी एसोसिएशन विदर्भ संघ नागपुर के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामदास तडस, सचिव प्रदीप ठाकुर ने किया है।
सीएम समेत दिग्गज अभिनेता रहेंगे मौजूद
स्वागत समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक सागर मेघे हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, प्रमुख अतिथि के रूप में आदिवासी विकास मंत्री प्रा. अशोक उईके, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, राज्यमंत्री व पालकमंत्री डा. पंकज भोयर, राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक, वर्ल्ड कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष व एकेएफआई के जनरल सेक्रेटरी एड. रेड्डी, विधानसभा सदस्य प्रवीण दटके, विधायक दादाराव केचे, विधायक समीर कुणावार, विधायक राजेश बकाने, विधायक सुमित वानखेडे तथा फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी व केसरी वीर फिल्म के सभी कलाकार भी उपस्थित रहने वाले है। वर्धा में पहली बार राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा हो रही है। अंतिम मैच रोमहर्षक होने वाला है। क्रीड़ा प्रेमी व नागरिकों को स्पर्धा का आनंद उठाने का आहवान आयोजकों द्वारा किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
बीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के ‘विकास’ की पोल
DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; जानें क्या हुई बात
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: 13 लाख किसानों की ऋण सीमा खत्म, 68 लाख को मिलेगा प्रोत्साहन लाभ
Wardha News: वर्धा यूथ फेस्टिवल द्वारा गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, CM फडणवीस होंगे शामिल
देश भर से 27 टीमों ने लिया था भाग
आपको जानकारी दें, कि कबड्डी एसोसिएशन विदर्भ संघ और सार्वजनिक बजरंग व्यायामशाला देवली के सहयोग से तथा भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ की स्वीकृति से 51वां देवभाऊ कप राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट 9 से 12 मई तक वर्धा जिले के देवली में आयोजित किया गया। गृह राज्यमंत्री व वर्धा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने बताया था कि वर्धा जिले में यह पहला मौका है कि यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस टूर्नामेंट में देशभर से कुल 27 टीमों ने भाग लिया था।
Devabhau national kabaddi competition will be concluded today in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMPoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Jul 15, 2026 | 10:33 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













