ध्रुव राठी के वीडियो पर बवाल, दीपिका पादुकोण को ‘गोरा कराने’ के आरोप पर भड़के फैंस

Dhruv Rathee Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियों पर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट कराने का दावा किया।
Controversy erupts over Dhruv Rathee video fans angered by allegations of whitewashing Deepika Padukone
ध्रुव राठी और दीपिका पादुकोण (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Dhruv Rathee Reaction On Deepika Padukone: यूट्यूबर और राजनीतिक कमेंटेटर ध्रुव राठी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने ‘The FAKE Beauty of Bollywood Celebrities’ नाम से एक वीडियो जारी किया, जिसमें बॉलीवुड की कई नामी अभिनेत्रियों पर स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट कराने का दावा किया गया। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली और अभिनेत्री के फैंस ध्रुव राठी पर भड़क उठे।

अपने वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि कई अभिनेत्रियां करियर की शुरुआत में सांवली नजर आती थीं, लेकिन समय के साथ उनका रंग काफी साफ हो गया। उन्होंने दावा किया कि यह बदलाव न तो सिर्फ स्किन केयर रूटीन का नतीजा है और न ही धूप से दूरी बनाने का, बल्कि इसके पीछे ग्लूटाथियोन इंजेक्शन जैसे मेडिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, काजोल, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों का जिक्र किया।

फैंस का रिएक्शन

हालांकि, दीपिका पादुकोण के फैंस को यह आरोप बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने ध्रुव राठी के वीडियो को बिना सबूत का दावा बताते हुए कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका के लुक में बदलाव लाइटिंग, कैमरा क्वालिटी और मेकअप का असर हो सकता है, न कि कोई इंजेक्शन। वहीं दूसरे फैन ने कहा कि 2000 के दशक में टैनिंग और ब्रॉन्ज लुक का चलन था, जिसकी वजह से कई अभिनेत्रियां पहले ज्यादा सांवली दिखाई देती थीं।

दीपिका पादुकोण का नेचुरल लुक

कई यूजर्स ने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण आज भी कई मौकों पर नेचुरल लुक में नजर आती हैं और एयरपोर्ट या बिना मेकअप की तस्वीरों में उनका रंग पहले जैसा ही दिखता है। फैंस का मानना है कि किसी कलाकार के शरीर या त्वचा को लेकर इस तरह के आरोप लगाना गलत है, खासकर तब जब उसके पीछे कोई ठोस प्रमाण न हो। इस विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और स्किन कलर को लेकर चल रही बहस को तेज कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com