- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 9 Trees Were Felled On Nagpur Road Traffic Was Hindered Public Works Department Launched A Campaign
नागपुर मार्ग पर 9 पेड़ों की कटाई, यातायात में बाधक थे, लोकनिर्माण विभाग ने चलाई मुहिम
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. मार्ग पर यातायात में बाधा बने पेड़ों की वजह से दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ था़ नागरिकों की शिकायतें बढ़ने से लोकनिर्माण विभाग ने शुक्रवार को नागपुर मार्ग पर मुहिम चलाई़ जिसमें मार्ग पर यातायात में बाधक बने 9 विशालकाय पेड़ काटे गए. इस मुहिम से एक ओर वाहन चालकों ने राहत व्यक्त की है तो दूसरी ओर कुछ पर्यावरणवादी पेड़ों को काटे जाने से रोष व्यक्त कर रहे थे.
इंदिरा गांधी चौक से दत्तपुर चौक तक मार्ग का सीमेंटीकरण पिछले वर्ष ही पूर्ण हो गया़ निर्माणकार्य दौरान कुछ पेड़ मार्ग के बीच आने से यातायात में बाधा निर्माण हो रही थी़ तभी वन विभाग की ओर मार्ग के बीच आनेवाले पेड़ कटाई के संदर्भ में लोकनिर्माण विभाग ने अनुमति मांगी थी़ किंतु, पेड़ कटाई को पर्यावरणवादियों ने जमकर विरोधप्रदर्शन किया था़ मार्ग पर पिछले कुछ महीनों से यातायात बढ़ने से निरंतर दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई थी़ नागरिकों की शिकायतें बढ़ने से मार्ग पर रोडा बन रहे पेड़ आखिरकार काटे गए.
पेड़ काटने की मिली थी अनुमति
इंदिरा गांधी चौक से दत्तपुर टी पाइंट तक के मार्ग पर 20 पेड़ काटने की लोकनिर्माण विभाग को वनविभाग ने अनुमति दी थी़ इस दौरान मार्ग का निरीक्षण कर जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, ऐसे 9 मार्ग पर खतरा बने पेड काटे गए़ जिससे 11 पेड़ मुहिम के अंतर्गत बचाए गए है़ं किंतु भविष्य में उक्त पेड़ों के संदर्भ में नागरिकों की शिकायतें मिलती है तो एक्शन लिया जाएगा. यह जानकारी लोकनिर्माण विभाग की ओर से दी गई.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: एचटीबीटी बीज पर कार्रवाई क्यों नहीं? किसान नेता विजय जावंधिया ने उठाए सवाल, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
वर्धा अस्पताल में लापरवाही की हद, स्ट्रेचर की जगह कुर्सी पर मरीज को ढोया; वीडियो वायरल
सिंचन योजना बनी ‘कागजी’, वर्धा में एक किसान तक सिमटा लाभ; लाखों का फंड लौटा
वर्धा जिला अस्पताल में फिर भड़की आग! दवा भंडार में मची तबाही, लाखों की दवाइयां जलकर खाक, बाल-बाल बची जान
डिवाइडर से मार्ग हुआ छोटा
मार्ग के सीमेंटीकरण के बाद बीच से डिवाइडर डाले गए़ इस वजह से मार्ग छोटा होने के साथ ही पेड़ मार्ग के बीच आ गए थे़ इसके पहले एक जर्जर पेड़ नालवाड़ी परिसर में धराशाही हुआ था़ लाकडाउन की वजह से मार्ग पर कोई मौजूद नहीं होने के कारण तब अनहोनी टली थी़ साथ ही पिछले कुछ महीनों से मार्ग पर यातायात में वृद्धि होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई थी.
यातायात के लिए जरूरी था
यह पेड़ काफी पुराने तथा विशाल होने की वजह से तोड़े जाने का दु:ख है़ ग्रापं में इस बारे में प्रस्ताव भी पारित किया गया था़ किंतु कुछ दिनों से दुर्घटनाओं का प्रमाण बढ़ गया है़ जिससे यातायात के मद्देनजर उन्हें काटना जरूरी हो गया था़ मार्ग पर जितने पेड़ बचाना संभव है, वह बचाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने प्रयास करना जरूरी है.
-वैभव सूर्यवंशी, ग्रापं सदस्य नालवाड़ी
9 trees were felled on nagpur road traffic was hindered public works department launched a campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्रीक पुलिस का खौफनाक चेहरा! पाक-अफगान प्रवासियों को बनाया ‘नकाबपोश सैनिक’, सीमा पर कर रही इस तरह इस्तेमाल
Apr 14, 2026 | 09:29 PMबिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:25 PMरामायण का अनसुना हीरो, सम्पाती जिसने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाया भाई
Apr 14, 2026 | 09:19 PMचाचा पारस की बिगड़ी तबीयत तो दौड़े-दौड़े पहुंचे चिराग पासवान, शेयर किया पोस्ट; आया भावुक बयान
Apr 14, 2026 | 09:14 PMअब ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा IPL का रोमांच, मेगा प्लान तैयार, लेकिन इस एक मुद्दे ने बढ़ाई टेंशन
Apr 14, 2026 | 09:12 PMछत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट में विस्फोट, हादसे में 9 की मौत; केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Apr 14, 2026 | 09:12 PM20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
Apr 14, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














