कारंजा-घा. (श. सं.). कार व दुपहियां के बीच हुई भीषण टक्कर में दुपहियां सवार दोनों युवकों की मौत हो गई़ उक्त हादसा बांगडापुर से ढगा के बीच 14 दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे दौरान घटा़ मृतकों का नाम सिंदीविहिरी निवासी रोशन रमेश धूर्वे (24) व अजय दिनकर उईके (22) बताया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रोशन धूर्वे व अजय उईके दोनों सिंदीविहीरी से लादगड़ में बहन के यहां मिलने जा रहे थे. उनकी दुपहिया क्रमांक एमएच 32 एटी 9752 मोड़ मार्ग पर नीचे उतर रही थी़ उसी समय बांगड़ापुर की ओर आ रही तेजरफ्तार कार क्रमांक एमएच 19 बीजे 8139 ने उन्हें टक्कर मार दी़ हादसा इतना भीषण था कि, दुपहिया सवार रोशन व अजय दोनो गंभीर रुप से घायल हुए.
सूचना मिलते ही कारंजा पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे़ जहां रोशन धूर्वे मृतावस्था में पड़ा था़ जबकि अजय गंभीर घायल था़ उसे तुरंत अस्पताल में भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ने की जानकारी मिली़ दुपहिया रोशन चला रहा था, जबकि अजय पीछे बैठा था़ प्रकरण में सिंदीविहिरी निवासी मनीष बलदेव धुर्वे की शिकायत पर कारंजा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है़ उक्त घटना से सिंदीविहिरी में शोक की लहर फैल गई.