-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Water From Dham Dam Entered The Villages 25 Families Were Safely Relocated
गांवों में घुसा धाम डैम का पानी, 25 परिवारों का हुआ सुरक्षित स्थानांतरण, ग्रामीणों में भय का माहौल
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha District: बारिश के कारण महाकाली स्थित धाम परियोजना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गई। इतना ही नहीं, इस परियोजना में लगे 21 स्वयंचलित दरवाजे अचानक खुल गए।

गांवों में घुसा धाम डैम का पानी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Dham Dam: सोमवार की शाम को आर्वी तहसील के खरांगणा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण महाकाली स्थित धाम परियोजना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गई।इतना ही नहीं, इस परियोजना में लगे 21 स्वयंचलित दरवाजे अचानक खुल गए। इसके परिणामस्वरूप धाम नदी के जलप्रवाह में अचानक वृद्धि हुई और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। धाम नदी में आई बाढ़ से क्षेत्र के 4 से पांच गांव प्रभावित हुए और देर रात 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों को पुरी रात भय व डर में गुजारनी पड़ी। महाकाली स्थित धाम परियोजना की ऊंचाई 1.9 मीटर बढ़ाई गई है। वहां गोडबोले पद्धति के 21 स्वयंचलित दरवाजे लगाए गए हैं, जो जलाशय का पानी एक निर्धारित स्तर तक पहुंचने पर अपने आप खुल जाते हैं।
हाल की मूसलाधार बारिश के चलते धाम परियोजना 100 प्रतिशत भर चुकी है और ओवरफ्लो होकर पानी धाम नदी में छोड़ा जा रहा है। सोमवार की रात सभी दरवाजे खुल गए और नदी में बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया। इसके चलते क्षेत्र के काचनुर, खरांगणा, मोरांगणा, कासारखेड़ा और आंजी (बडी) गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई। नदी का पानी गांवों में घरों तक घुस गया, जिससे खरांगणा के लगभग 10 और आंजी (बडी) के 15 परिवारों को देर रात सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। घरों में पानी घुसने से जरूरी घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है।
जलसंदा विभाग की लापरवाही बनी कारण
महाकाली स्थित धाम परियोजना की जिम्मेदारी वर्धा जलसंदा विभाग की है। यह जलाशय कुछ दिन पहले ही शत-प्रतिशत भर गया था। जानकारी होते हुए भी कि स्वयंचलित दरवाजे बारिश के समय खुल जाते हैं, इस विभाग ने न तो गांवों को पहले से सतर्क किया और न ही बांध संचालन प्रक्रिया पर ध्यान दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी लापरवाही के चलते सोमवार रात को बाढ़ जैसी आपात स्थिति उत्पन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर के साहली क्षेत्र में किसान के सामने बाघ ने बैल का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई-नासिक हाईवे पर ढही रिटेनिंग वॉल, कसारा घाट में लगा जाम
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
ये भी पढ़े: मनपा आयुक्त को अवमानना नोटिस, सेवानिवृत्ति के लाभों से वंचित रखने का है मामला
राहत कार्य के लिए पहुंचे अधिकारी
जैसे ही आर्वी तहसील के काचनुर, खरांगणा, मोरांगणा, कासारखेड़ा और वर्धा तहसील के आंजी बडी में बाढ़ की सूचना मिली, जिला आपदा प्रबंधन और दोनों तहसीलों का प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। तुरंत अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया़।
नदी किनारे की खेती हुई बर्बाद
बाढ़ के कारण नदी किनारे की कई खेतों में पानी भर गया, जिससे वे तालाब जैसी दिखने लगीं। तेज बहाव के कारण कई खेतों की जमीन कटकर बह गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गांवों के लोग डर में रातभर जागते रहे कि कहीं पानी फिर से न बढ़ जाए।
नाले के बाढ़ में व्यक्ति बहा
उधर आर्वी तहसील के बोथली किन्हाला में नाले की बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया़। उक्त घटना सोमवार की रात प्रकाश में आते ही खलबली मच गई़ मंगलवार, 19 अगस्त की दोपहर बाढ़ में बहे व्यक्ति की खोजबिन चल रही थी़। बोथली किन्हाला निवासी रविंद्र बाबाराव गोंधली अपने दो साथियों के साथ दोपहिया से जा रहा था़। नाले का पानी मार्ग से बह रहा था़। पुलिया से दोपहिया ले जाते समय नियंत्रण खोकर तीनों बहाव की चपेट में आ गए़। इनमें से दोन ने किसी तरह खुद को बचा लिया़। जबकि रविंद्र गोंधली बहाव में बह गया़। सूचना मिलते ही पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम बोथली किन्हाला में पहुंची़। आर्वी तहसीलदार हरिष काले के मार्गदर्शन में खोज कार्य चल रहा था़।
Water from dham dam entered the villages 25 families were safely relocated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM















