- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 117 Crore Distributed Wardha District Received 274 Crore Under Dpc
Wardha News: अब तक 117.91 करोड़ वितरित, DPC के तहत जिले को मिले 274.43 करोड़
Wardha News in Hindi: वर्धा जिले में विकास और विविध विभाग में कामों के लिए इस आर्थिक वर्ष के लिए अतिरिक्त मांग के साथ कुल 412.70 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा न्यूज
Wardha Latest News: वर्धा जिले में विविध विभाग अंतर्गत किए जाने वाले विकास कामों के लिए डीपीसी का बजट मंजूर होता है। 2025-26 इस आर्थिक वर्ष के लिए अतिरिक्त मांग के साथ कुल 412.70 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली थी। जिला वार्षिक योजना के तहत विविध विभागों से प्रस्ताव मंगवाए गए़ नवंबर अंत तक जिले को 60 प्रतिशत याने 274.43 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
अब तक तीनों हेड में 65.60 प्रतिशत प्रस्तावों को प्रशासकीय मान्यता दी गई है। वहीं विभिन्न कामों के लिए संबंधित विभागों को लगभग 117.91 करोड़ का निधि वितरित हो चुका है। उक्त निधि के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल रही है। जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की अध्यक्षता में 2025-26 आर्थिक वर्ष के लिए जिला नियोजन समिति की बैठक ली गई।
इस आर्थिक वर्ष के लिए जिला वार्षिक योजना जनरल फंड में 350 करोड़, अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 44 करोड़ व आदिवासी क्षेत्र बाहरी उपयोजना के लिए 18 करोड़ 70 लाख 6 हजार इस प्रकार कुल 412 करोड़ 70 लाख 6 हजार के बजट को मंजूरी मिली। पहले चरण में 30 प्रतिशत व दूसरे चरण में पुन: 30 प्रतिशत समेत कुल 274.43 करोड़ का निधि जिले को तीनों हेड में प्राप्त हुआ है। डीपीसी को मिले प्रस्ताव के तहत विविध विभागों में अब तक 117.91 करोड़ का वितरण हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
वर्धा: जेल रोड बना ‘मिनी डंपिंग यार्ड’, व्यावसायिक कचरे से सौंदर्यीकरण का निकला दिवाला
किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल
पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जनरल फंड में मिले 210 करोड़
डीपीसी के जनरल फंड में मंजूर निधि में से लगभग 210 करोड़ का निधि प्राप्त हुआ है़ इसमें से 96.74 करोड़ का वितरण हुआ है। इस फंड में कृषि व इससे जुड़े काम, सामाजिक व सामूहिक सेवा जैसे स्वास्थ्य, क्रीड़ा, शिक्षा, लाइब्ररी, नगर पालिका, महिला बालकल्याण अंतर्गत कार्य के लिए़ जलसंपदा, बिजली सेवा, उद्योग, सड़क विकास, पुलिस विभाग, पर्यटन व इको टूरिजम, यात्रा स्थल, नाविन्यपूर्ण कामों सहित अन्य कुछ कामों पर उक्त निधि खर्च किया जाएगा।
अन्य 2 उपयोजना में मिले 37.43 करोड़
जनरल फंड के अलावा नए बजट में अनुसूचीत जाति उपयोजना व आदिवासी क्षेत्र उपयोजना हेड में कुल 62 करोड़ 70 लाख 6 हजार रुपए मंजूर हुए थे। इनमें से अब तक 37 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये जिले को प्राप्त हुए है। वहीं अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 14 करोड़ 56 लाख 8 हजार वितरित किए गए तो, आदिवासी क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 61 लाख 11 हजार रुपए बांटे गए हैं।
यह भी पढ़ें – Winter Session: यवतमाल जिला सहकारी बैंक में भ्रष्टाचार के आरोप खारिज, 28 दिसंबर को ऑडिट की घोषणा
270.74 करोड़ के कामों मिली मान्यता
सन 2025-26 आर्थिक वर्ष के लिए मंजूर बजट में से जिले को कुल 60 प्रतिशत निधि उपलब्ध हुआ है़ तीनों हेड में 270 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपयों के कामों को प्रशासकीय मान्यता दी गई है। इसमें जनरल फंड अंतर्गत 245.20 करोड़, अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 14.56 करोड़ व आदिवासी क्षेत्र बाहरी उपयोजना अंतर्गत 10.97 करोड़ के कामों को नवंबर अंत तक मान्यता मिलने की जानकारी है।
तीनों हेड वितरित निधि
- जनरल फंड में 96.74 करोड़
- अनुसूचित जाति में 14.56 करोड़
- आदिवासी क्षेत्र में 6.61 करोड़
| क्षेत्र/उपक्षेत्र | मंजूर राशि (₹ करोड़) | प्राप्त राशि (₹ करोड़) | प्र.मा. (₹ करोड़) |
|---|---|---|---|
| जनरल फंड | 350 | 210 | 245.20 |
| अनुसूचित जाति | 44 | 26.21 | 14.56 |
| आदिवासी क्षेत्र | 18.70 | 11.22 | 10.97 |
| कुल | 412.70 | 274.43 | 270.74 |
नवभारत लाइव के लिए विशाल कट्टोजवार की रिपोर्ट
117 crore distributed wardha district received 274 crore under dpc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup के बाद कब आयेगा ICC Ranking अपडेट, इन खिलाड़ियों पर है सबकी नजर
Mar 10, 2026 | 07:00 PMराशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर: अब दफ्तर के चक्कर खत्म, मोबाइल से ही मिलेगा पूरा राशन
Mar 10, 2026 | 06:50 PMबॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए टली वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, नई रिलीज डेट आई सामने
Mar 10, 2026 | 06:49 PM‘सावधान रहो, कहीं तुम ही न निपट जाओ’, ईरान के लारीजानी ने दी ट्रंप को दी धमकी, हॉर्मुज पर आमने-सामने दोनों देश
Mar 10, 2026 | 06:47 PMसांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
Mar 10, 2026 | 06:44 PMरोहित पवार ने दिल्ली में सोनिया गांधी और खड़गे से की मुलाकात, जानें अजित पवार विमान हादसे को लेकर क्या हुई बात
Mar 10, 2026 | 06:40 PMट्रॉफी कब्जाने के बाद सूर्या का बड़ा बयान, फाइनल की जीत और पाकिस्तान मैच की रणनीतियों पर से उठाया पर्दा
Mar 10, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM













