- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Woman Assault Hair Cut Chappal Garland Attack Police Complaint Case 2026
उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
- Written By: आंचल लोखंडे
Ulhasnagar Assault Case News: उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला और उसके परिवार पर बेरहमी से हमला किया गया, जिसमें आरोपियों ने अपमानजनक व्यवहार करते हुए गंभीर मारपीट की।

Ulhasnagar Assault Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Attack on Woman News: उल्हासनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गुस्से में आकर एक महिला और उसके परिवार वालों की बेरहमी से पिटाई करने की चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यह घटना शुक्रवार को विठ्ठलवाडी स्टेशन रोड, उल्हासनगर कैंप 3 के हडकमाटा इलाके की है। दिडहाडे हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से यह घटना शहर में चर्चा में है।
आरोप है कि आरोपियों ने महिला पर हमला किया, उसके बाल काटे और उसके गले में चप्पलों की माला बांधकर उसे निर्वस्त्र कर दिया।ल। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कांता प्रेम राजपूत अपनी बहन गीता राजपूत और बेटी अंजली के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय सेंट्रल पुलिस स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे हडकमाटा चौक की एक गली में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। नितिन थोरात ने महिला के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठियों से उसकी पिटाई की।
पुलिस में शिकायत करने पर निकाला गुस्सा
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने महिला के बाल काटकर और उसके गले में जूतों की माला बांधकर उसे प्रताड़ित और अपमानित किया। इस दौरान कुछ युवक अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे। शिकायतकर्ता की बहन और बेटी को भी पीटा गया और वे घायल हो गईं। आरोपी ने शिकायत वापस न लेने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में सेंट्रल पुलिस ने ज्युली वाघरी, विणु वाघरी, पप्पी वाघरी, नितीन थोरात, रोहित वाघरी, सोनु उर्फ बालू वाघरी, महेश वाघरी तथा अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
बारहवी बांध का जलस्तर घटा, ठाणे और आसपास के शहरों में बढ़ा जल संकट का खतरा
ये भी पढ़े: कमला नेहरू अस्पताल में बढ़ेंगे 80 बेड, पेशवेकालीन जलवाहिनी के जीर्णोद्धार को हरी झंडी
तीन दिन के रिमांड
सेंट्रल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज शंकर अवताडे ने इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओ के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार तथा पिटाई के मामले में अब तक तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका तथा जिन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस के आग्रह पर न्यायाधीश ने तीन दिन के रिमांड पर रखे जाने के आदेश दिए है। शेष को जल्द गिरफ्तार करने की बात शंकर अवताडे ने कही।
Ulhasnagar woman assault hair cut chappal garland attack police complaint case 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
May 26, 2026 | 03:15 PMप्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












