प्याज की कीमत पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने...

Devendra Fadnavis On Onion Protest: महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। नासिक में विपक्षी पार्टियों ने चक्काजाम किया। तो इधर CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
Devendra Fadnavis On Onion Price
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis On Onion Price: महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों और किसानों की मांगों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। नासिक जिले के चांदवड में मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार के नेतृत्व में शेतकरी क्रांति महामोर्चा निकाला गया। इस आक्रोश महामोर्चा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया।

विपक्ष के आंदोलन पर भड़के सीएम फडणवीस

इस पूरे आंदोलन और विपक्ष के हमलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने इस राजनीति से प्ररित बताया। CM फडणवीस ने कहा कि प्याज की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम तय कर दी गई है। हम केंद्र सरकार के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं और फोटो खिंचवाने के मौके तलाश रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान प्याज की कीमतें क्या थीं, यह कोई छिपी हुई बात नहीं थी। प्रणिती शिंदे हाल ही में सांसद बनी हैं। मैं उन्हें बुद्धिमान मानता हूं, लेकिन मैं उस व्यक्ति के बारे में क्या कहूं जो मोदी के बारे में ऐसे विचार व्यक्त करता है?

चांदवड में जुटे MVA के नेता

नासिक जिले के चांदवड में हुए विरोध प्रदर्शन में महाविकास अघाड़ी (MVA) की एकजुटता देखने को मिली। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, शरद पवार गुट के नेता शशिकांत शिंदे, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।

किसानों और नेताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कोई गले में प्याज की माला पहनकर सड़क पर उतरा, तो कोई बैलगाड़ी पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाता नजर आया।

मुंबई-आगरा हाइवे पर बढ़ते तनाव और चक्का जाम के कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नासिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रोहित पवार, अंबादास दानवे और हर्षवर्धन सपकाल समेत कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com