- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Vote Theft Sudhir Bhagat Name Missing Voter List Jitendra Avhad Allegation
Thane में वोटर लिस्ट से नाम गायब, आव्हाड ने EC पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया
Thane में पूर्व नगरसेवक सुधीर भगत का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने EC से पूछा कि एफिडेविट कहां दिया जाए?
- Written By: अपूर्वा नायक

जितेंद्र आव्हाड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vote Chori In Thane: ठाणे में वोट चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व नगरसेवक सुधीर भगत का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव एवं कलवा-मुंब्रा के विधायक डॉ जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से वोट चोरी को लेकर एफिडेविट देने के लिए कहा जा रहा है। वोट चोरी बावत मैं एफिडेविट देने के लिए तैयार हूं।
अब अब इलेक्शन कमीशन हमें बताएं कि एफिडेविट कहां दें? राकांपा (एसपी) नेता आव्हाड ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है कि सुधीर भगत मुंब्रा में तीन बार नगरसेवक रहे हैं। मुंब्रा में एक भी घर ऐसा नहीं है जो उनके पिता को न जानता हो। उनके पिता के नाम पर बस्ती बसी है।
जिसका नाम रामचंद्र नगर है। वहां सौ साल से भी ज्यादा पुराना उनका घर है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट देने के बाद अब पता चला है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। आवाड ने कहा है कि यह लगभग तय था कि सुधीर रामचंद्र भगत चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए, इस मजबूत उम्मीदवार को चुनाव से दूर रखने के लिए चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ किया गया और सुधीर भगत का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कार्रवाई की गई। इस मामले में वह पकड़े गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
पोस्ट में उन्होंने कहा है कि मजेदार बात यह है कि जिला चुनाव अधिकारी के पास शिकायत करने के बाद वह अपने फैसले में कहते हैं कि हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों से गलती हो गई और आपका नाम छूट गया।
इसलिए, हम आपका नाम लिस्ट में शामिल करेंगे। लेकिन, आप वोट नहीं दे पाएंगे और न ही चुनाव लड़ पाएंगे। क्योंकि में 1 जुलाई से पहले आपका नाम दर्ज नहीं कर सकता, निर्वाचन अधिकारी अपने फैसले में यह भी कहते हैं, ‘मैं मानता हूं कि किसी भी कानूनी नियम का पालन नहीं किया गया है। जिलाधिकारी यह भी मानते हैं कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1950 के सेक्शन 22 के तहत वोटर को दिए गए अधिकारों को वोटर रजिस्टर करते समय पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।
आव्हाड ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
डॉ आव्हाड के पोस्ट के मुताबिक जिलाधिकारी ने कहा है कि आपको सही अथॉरिटी से मदद लेनी चाहिए, आव्हाड ने सोशल मीडिया में सवाल उठाते हुए कहा है कि अब हम सही अथॉरिटी कहां से ढूंढ़ें? यह तलाश कौन करे और क्यों?
इलेक्शन कमीशन सिस्टम द्वारा की गई गड़बड़ी और घोटाले का खामियाजा नागरिकों को क्यों भुगतना पड़े? उन्होने सवाल किया है कि क्या जिलाधिकारी और मुख्य चुनाव अधिकारी के दिए गए इस फैसले का सच में कोई मतलब है?
आप, प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग, पैसे लेकर नाम काटते थे, आपको अपने फैसले में जाली साइन का सबूत भी देना चाहिए, अपनी गलती भी मान रहे हैं ऊपर से कह रहे हैं कि आप चुनाव नहीं लड़ सकते और वोट नहीं दे सकते। तो फिर लिस्ट में नाम क्यों डाला?
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: 175 सीटों के दावे पर वडेट्टीवार का तंज, ‘अगर सही निकला तो बेईमानी साबित होगी’
आव्हाड ने कहा है कि यह वोट चोरी है और यह वोट चोरी हर जगह हो रही है। हम सबूत के साथ कह रहे थे कि झूठे नाम लाए जाते हैं, असली नाम हटा दिए जाते हैं। अब इलेक्शन कमीशन हमें बताएं कि एफिडेविट कहां दे? मैं इसके लिए एफिडेविट देने को तैयार हूं। आप राहुल गांधी से एफिडेविट चाहते थे, मैं खुद इस मामले पर एफिडेविट देने को तैयार हूं: वह भी सबूत के साथ।
Thane vote theft sudhir bhagat name missing voter list jitendra avhad allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMअकोला में शिवसेना शहर प्रमुख राहुल कराले पर जानलेवा हमले का प्रयास: पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Mar 03, 2026 | 09:48 PMसहारा ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, जमीन और वित्तीय दस्तावेज किए जब्त, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














